फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Om prakash Rajbhar Demand to boycott Swami Prasad Maurya on ramcharitmanas row

Varanasi: स्वामी प्रसाद मौर्य को बहिष्कार करने की मांग, ओपी राजभर बोले- जब बसपाई थे तब क्यों याद नहीं आई चौपाई

Mon, 06 Feb 2023 04:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Feb 2023 04:33 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला बोला। एक निजी कार्यक्रम में वाराणसी पहुंचे राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद जब बसपा में सत्ता का सुख भोग रहे थे तब उन्हें रामचरित मानस की चौपाई क्यों याद नहीं आई।

विज्ञापन
Om prakash Rajbhar Demand to boycott Swami Prasad Maurya on ramcharitmanas row
वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने श्री रामचरितमानस पर छिड़े विवाद को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बहिष्कार की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब स्वामी प्रसाद  बसपा सरकार में सत्ता का सुख भोग रहे थे तब उन्हें रामचरित मानस की चौपाई क्यों याद नहीं आई। तब वो रामचरित मानस पर फूल माला चढ़ाकर आरती उतारते रहे और पिछड़े- दलितों की आदि की याद उन्हें नहीं आई। अब जब सत्ता से बेदखल हो गए तो मानस के प्रसंग याद आने लगे। ऐसे नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए।

विज्ञापन


वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के नागेपुर गांव में मीडिया से बात करते हुए राजभर ने  मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह सच है कि जातियों को भगवान ने नहीं बनाया। आज के दौर के नेता ऐसे हैं कि चुनाव आते ही उन्हें जातियों की याद आने लगती है। जब चुनाव नहीं होते तो उन्हें कोई मतलब नहीं होता। 
विज्ञापन


रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमलावर राजभर ने कहा कि किसी मजहब या धर्म के खिलाफ कोई इस तरह की हरकत करता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। संविधान में सभी धर्म को अपने-अपने तरीके से मानने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है सपना

एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा की कि हमारे संविधान में वर्ण की व्यवस्था बनाई गई है। उसी के तहत आज के जनप्रतिनिधि संविधान का संकल्प लेते हैं लेकिन अनुसरण नहीं कर रहे। हम देश की आधी आबादी को आगे बढ़ने देखना चाहते हैं। इसके लिए शिक्षा जरूरी है।

अब हमारी पार्टी के बैनर तले महिलाओं ने अपने अधिकार के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। इसका सकारात्मक परिणाम जरूर आएगा। मेरा सपना नशा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना। इसके लिए सतत प्रयास जारी है।

यह पूछे जाने पर की सरकार में रहते हुए इन मुद्दों पर काम क्यों नहीं हुआ। इस पर राजभर ने कहा की मंत्री रहते हुए भी जनहित के मुद्दों पर हमारी लड़ाई जारी रही। लड़ाई की धार को देखकर हाईकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा। बात नहीं बनी को हमने सत्ता को नमस्कार कर दिया। ओपी राजभर वाराणसी के मिर्जामुराद में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed