{"_id":"5c28a061bdec2256e37bc95a","slug":"old-man-murdered-by-neighbour-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः खेत में पानी चले जाने पर पड़ोसियों ने वृद्ध को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः खेत में पानी चले जाने पर पड़ोसियों ने वृद्ध को पीटकर मार डाला
Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
बिहारी कहने पर हत्या की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रविवार की सुबह आलू के खेत की सिंचाई करते समय पाइप के लिकेज से पड़ोसी के खेत में पानी चले जाने को लेकर उपजे विवाद के चलते पड़ोसियों ने लात, घूसों से पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी।
दोनों परिवारों के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही थी। घटना के संबंध में वृद्ध के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें तीन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस वृद्ध की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी त्रिलोकीनाथ तिवारी (70) की पट्टीदार केशव तिवारी से रंजिश चलती थी। रविवार की सुबह करीब नौ बजे त्रिलोकीनाथ अपना टूल्लू चलाकर आलू के खेत की सिंचाई कर रहे थे। घर से खेत तक पाइप ले जाने के लिए पास में मौजूद खड़ंजे की कुछ ईंटें उखाड़कर पाइप को पार किया था।
विज्ञापन
इस दौरान पाइप के लिकेज से पानी केशव तिवारी के खेत में चला गया। इस बात से नाराज केशव आदि त्रिलोकीनाथ को गाली देने लगे। त्रिलोकीनाथ ने विरोध किया तो पट्टीदार लात, घूसों से त्रिलोकीनाथ पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया।
घटना के समय त्रिलोकीनाथ के परिवार में उनकी पत्नी, बहू और ससुराल से आई बेटी मौजूद थी। जबकि बड़ा बेटा आशीष तिवारी किसी काम से गाजीपुर जिले के सादात क्षेत्र में स्थित रिश्तेदार के यहां गया हुआ था।

दो आरोपी फरार
यूपी पुलिस
त्रिलोकी के परिवार के लोगों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आनन-फानन में त्रिलोकी को जिला अस्पताल भेजवा दिया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आशीष घर पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
पुलिस आशीष के तहरीर के आधार पर केशव तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी और इंद्रदेव तिवारी के विरुद्ध मारपीट और हत्या की धारा में केस दर्ज कर केशव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अनिरुद्ध और इंद्रदेव अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही। त्रिलोकीनाथ तिवारी दो बेटा और एक बेटी के पिता थे।