{"_id":"60b3cea28ebc3e7518650ec0","slug":"old-lady-attempt-suicide-by-jump-in-ganga-after-no-money-for-treatment-of-her-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीमारी से तंग, इलाज के लिए पैसे नहीं, वृद्ध महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीमारी से तंग, इलाज के लिए पैसे नहीं, वृद्ध महिला ने गंगा में लगाई छलांग, मल्लाहों ने बचाया
Sun, 30 May 2021 11:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 30 May 2021 11:12 PM IST
सार
वाराणसी में रविवार को एक वृद्ध महिला की बेबसी और गरीबी की कहानी सामने आई है। बीमारी से तंग वृद्धा ने गंगा में कूद कर जाने देने की कोशिश की। हालांकि गंगा किनारों मौजूद मल्लाहों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में एक वृद्ध महिला ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रविवार सुबह उसने राजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान गंगा किनारे मल्लाहों ने महिला को डूबने से बचाया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में महिला को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां होश में आने के बाद उसके परिजनों को बुलवाकर सौंप दिया गया। सारनाथ के दीनदयालपुर निवासिनी वाजिदा बेगम (65) को पेट में पथरी की बीमारी है और परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण महिला का इलाज नहीं पा रहा है। इससे अजीज आकर महिला ने आत्महत्या की नियत से राजघाट पुल पर पहुंची और गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
घाट किनारे मल्लाहों ने महिला को डूबते देखा तो फौरन छलांग लगाकर महिला को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को महिला को होश आया तो परिजनों को बुलवाकर घर भेज दिया दिया।
विज्ञापन