{"_id":"62c73e186a084229153d5265","slug":"officials-told-that-the-sports-complex-will-have-facilities-for-the-practice-of-22-olympic-games-varanasi-news-vns662835676","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने बताया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 ओलंपिक खेलों के अभ्यास की होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने बताया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 ओलंपिक खेलों के अभ्यास की होगी सुविधा
विज्ञापन
बनारस के खिलाड़ियों से किए गए वादे को पूरा करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की बारीकियों को परखा। कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास के पहले उन्होंने खेल, खिलाड़ी और सुविधाओं के बारे मंडलायुक्त से एक-एक करके जानकारी ली। इसके साथ ही कॉम्प्लेक्स में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत सौर ऊर्जा संयंत्र के बारे में भी पूछा।
बृहस्पतिवार को सिगरा स्टेडियम में मंच पर चढ़ने से पहले प्रधानमंत्री ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से पूछा कि स्टेडियम में कितने लोगों के लिए व्यवस्था है? यहां पर खिलाड़ियों के लिए कितने खेलों की सुविधा मिलेगी और इसका निर्माण कितने साल में पूर्ण हो जाएगा? पार्किंग के लिए कॉम्प्लेक्स में क्या इंतजाम हैं?
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी में ओलंपिक खेलों की नर्सरी तैयार हो सकेगी। सिगरा स्टेडियम में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 22 ओलंपिक खेलों के अभ्यास की सुविधा पूर्वांचल के खिलाड़ियों को उपलब्ध होगी। कायाकल्प के बाद यहां ओलंपिक के 28 खेलों में 22 खेल के अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें टेबल टेनिस, तैराकी, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स की सुविधा होगी। इसके अलावा एनसीओई की तलवारबाजी, शूटिंग सहित कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। स्टेडियम वर्ष 2023 तक बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
424 करोड़ से होगा सिगरा स्टेडियम का कायाकल्प
अंतरराष्ट्रीय स्पोट़्र्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए खेलो इंडिया अब निवेश करेगी। कॉम्प्लेक्स का निर्माण इंटीग्रेटेड प्रणाली से 424 करोड़ की लागत से होगा। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि पहले चरण में इंटीग्रेटड स्पोर्ट्स एरीना का निर्माण 87 करोड़ रुपये में होगा। अब इसमें खेलो इंडिया स्कीम के तहत 315 करोड़ रुपये और मिले हैं। जिससे फेज दो और तीन के निर्माण के लिए मिला है। जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं के अलावा स्टेडियम में संग्रहालय, छोटा अस्पताल, मीडिया गैलरी, भूमिगत पार्किंग, हास्टल और बच्चो के खेल विकास के लिए किड्स जोन का निर्माण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री से जो उम्मीद थी उससे कही ज्यादा खेल सुविधाएं मिली है, यहां भविष्य के होनहारों खेल की बेहतर सुविधा मिलेगी। - प्रशांति सिंह, बास्केटबाल खिलाड़ी
सिगरा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से काशी ही नहीं बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में बेहतर सुविधा मिलेगी। - राहुल चौधरी, कबड्डी खिलाड़ी
एथलेटिक्स की राह होगी आसान
बड़ा लालपुर में सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट और 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक का फायदा प्रशिक्षु खिलाड़ियों एथलेटिक्स हास्टल के एथलीटों के अलावा पूरे पूर्वांचल के खिलाड़ियों को मिलेगी। खिलाड़ी भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई स्पर्धाओं का अभ्यास कर सकेंगे।