{"_id":"6a88b87ffd944eff5504ccc5","slug":"officials-must-resolve-investors-issues-in-a-timely-manner-dm-varanasi-news-c-20-noi1138-1514046-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों की समस्याओं का समय से समाधान करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों की समस्याओं का समय से समाधान करें अधिकारी : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में निवेश और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक प्रगति सामने आई है। अब तक 201 एमओयू के जरिये 24,187.92 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावित हैं। इनमें 125 परियोजनाएं पूरी तरह ऑपरेशनल हैं और 9,180 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक में इसकी समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निवेशकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समय से समाधान सुनिश्चित कराएं। निवेश से जुड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग निवेशकों से लगातार संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निस्तारण करें। औद्योगिक आस्थान चांदपुर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। डीएम ने चांदपुर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा। अनाधिकृत रूप से खड़े ट्रांसपोर्ट के लोडिंग-अनलोडिंग ट्रकों और ट्रैवल एजेंसियों की बसों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
निवेश मित्र पोर्टल की भी समीक्षा
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक पोर्टल पर 2,003 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1,646 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त शेष प्रकरणों पर भी नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने वीडीए समेत अन्य विभागों को निवेशकों के साथ समन्वय बनाकर उनकी प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। कहा कि निवेशकों को आवश्यक अनुमतियों और विभागीय प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।