{"_id":"62a0fcf86a609b63a30d2396","slug":"nsa-on-two-more-accused-in-the-case-of-fake-kovid-vaccine-varanasi-news-vns6579187157","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नकली कोविड वैक्सीन मामले में दो और आरोपियों पर लगा एनएसए, अब तक चार पर कार्रवाई, पुलिस ने पांच को किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नकली कोविड वैक्सीन मामले में दो और आरोपियों पर लगा एनएसए, अब तक चार पर कार्रवाई, पुलिस ने पांच को किया था गिरफ्तार
Thu, 09 Jun 2022 03:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 03:56 PM IST
सार
एसटीएफ वाराणसी इकाई ने दो फरवरी 2022 को लंका के रोहित नगर कॉलोनी में छापा मारकर नकली कोविड वैक्सीन, टेस्ट किट आदि नकली दवा बनाने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बरामद नकली वैक्सीन, दवाइयां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नकली कोविड वैक्सीन और फर्जी टेस्टिंग किट बनाने के मामले में गिरफ्तार दो और आरोपियों पर बुधवार को एनएसए लगाया गया। जिला जेल में बंद बलिया के रसड़ा थाना अंतर्गत नागपुर मोतिअरा निवासी शमशेर सिंह और मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा बौलिया निवासी अरुणेश विश्वकर्मा पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के आदेश पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। चार माह पूर्व भी इसी मामले में दो आरोपियों पर एनएसए लगाया गया था।
एसटीएफ वाराणसी इकाई ने दो फरवरी 2022 को लंका के रोहित नगर कॉलोनी में छापा मारकर नकली कोविड वैक्सीन, टेस्ट किट आदि नकली दवा बनाने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कब्जे से भारी मात्रा में टेस्टिंग किट, नकली वैक्सीन, पैकिंग मैटेरियल व मशीन बरामद हुई थी। लगभग चार करोड़ रुपये का माल बरामद किया गया था।
जिला जेल चौकाघाट में निरुद्ध लक्सा निवासी राकेश थानवी और चौक के पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा उर्फ मक्कू के खिलाफ 26 फरवरी को डीएम ने रासुका के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में अब जिलाधिकारी ने शमेशर सिंह और अरुणेश के खिलाफ रासुका लगाया।

नई दिल्ली मालवीय नगर का लक्ष्य जावा भी जिला जेल में बंद है। जबकि इसी प्रकरण में नई दिल्ली निवासी विजय कुमार, यश कुमार, अरुण शर्मा, अरुण पाटनी, मानसी, रणवीर, गुरजीत और गुरबाज की लंका पुलिस और एसटीएफ को तलाश है।