{"_id":"5fe8af007b83bd51f12fe8a3","slug":"nri-cheated-on-woman-by-pretending-to-marry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी का झांसा देकर एनआरआई महिला से ठगी, जर्मनी से लौटी महिला ने 50 हजार ठगी का वकील पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी का झांसा देकर एनआरआई महिला से ठगी, जर्मनी से लौटी महिला ने 50 हजार ठगी का वकील पर लगाया आरोप
Sun, 27 Dec 2020 09:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
जर्मनी से वाराणसी के शिवपुर स्थित घर लौटी एनआरआई महिला ने कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी एक अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिवपुर थाने के बाद कछवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, तहरीर मिलने की जानकारी होने पर कई अधिवक्ताओं ने कछवां थाने में समझौता कराने का प्रयास किया, पर महिला नहीं मानी।
विज्ञापन
शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला का जन्म जर्मनी में हुआ है। शिवपुर में उसकी पैतृक संपत्ति है। एक वर्ष से वह शिवपुर में रह रही है। चार माह पहले संपत्ति पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए उसने अधिवक्ता से मुलाकात की थी। अधिवक्ता शिवपुर में परिवार के साथ रहता है और वाराणसी कचहरी में वकालत करता है।
विज्ञापन
महिला ने कछवां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुुलाकात के दौरान अधिवक्ता ने बताया था कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। वह शादी के लिए राजी हो गई। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर अधिवक्ता 50 हजार रुपये ले चुका है। मांगने पर वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी को शादी की बात पता चली तो उसने भी पति के खिलाफ शिवपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद अधिवक्ता कछवां स्थित घर चला आया। इस संबंध में कछवां थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामला शिवपुर थाने का है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।