फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now you will get information about the health of cows on SMS.

Varanasi : अब एक एसएमएस पर मिलेगी गायों की सेहत की जानकारी, कैटल हेल्थ डिवाइस देशभर में लॉन्च करने की तैयारी

Sat, 02 Sep 2023 03:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 03:02 AM IST
सार

गाय को होने वाली बीमारी के साथ ही उसके शरीर व आदतों में होने वाले बदलावों की जानकारी भी उनके मोबाइल पर मिलेगी। ये काम करेगी एक डिवाइस जिसे कैटल हेल्थ मॉनिटर का नाम दिया गया है। इसे गाय के जबड़े में लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Now you will get information about the health of cows on SMS.
cow - फोटो : istock

विस्तार

अब एक एसएमएस पर गायों के सेहत की जानकारी पशुपालकों को उपलब्ध होगी। गाय को होने वाली बीमारी के साथ ही उसके शरीर व आदतों में होने वाले बदलावों की जानकारी भी उनके मोबाइल पर मिलेगी। ये काम करेगी एक डिवाइस जिसे कैटल हेल्थ मॉनिटर का नाम दिया गया है। इसे गाय के जबड़े में लगाया जाएगा। ये डिवाइस गायों में होने वाली बीमारी के साथ ही उसका इलाज बताने में कारगर है। खास ये कि डिवाइस मेड इन इंडिया है और किसानों के बजट में भी।

विज्ञापन


नेशनल डेयरी अनुसंधान संस्थान, आईआईटी खड़गपुर के साथ मिलकर सीडैक कोलकाता ने इस डिवाइस को तैयार किया है। सीडैक की ओर से सितंबर के अंत में इस डिवाइस की लॉन्चिंग बनारस से की जाएगी। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी आर्थिक सहयोग किया है। सीडैक के वैज्ञानिकों की दो सदस्यीय टीम ने कैटल हेल्थ मॉनिटर डिवाइस की लांचिंग के लिए बनारस का दो बार दौरा किया है। साईं इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर सीडैक इसे बनारस से पूरे देश के लिए लांच करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


गाय के जबड़े पर लगेगी डिवाइस
कैटल हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम की डिवाइस को पशुपालक गाय के जबड़े पर लगाएंगे। इसके सेंसर के जरिये गाय के स्वास्थ्य की 24 घंटे की जानकारी किसानों के मोबाइल पर एप के जरिये उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ सौ से अधिक प्रयोग के बाद मिली सफलता
बनारस दौरे पर आए सीडैक के वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया विजन के तहत डिवाइस को तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में डेढ़ सौ से अधिक प्रयोग किए गए। इसके बाद सफलता मिली। कई बार तो गायों ने डिवाइस ही तोड़ दी। कोरोना काल में मार्च 2021 में इस पर काम शुरू हुआ और दो साल से अधिक समय की मेहनत के बाद यह डिवाइस तैयार हुई। इसका परीक्षण नेशनल डेयरी इंस्टीट्यूट के फार्म में 18 गायों पर किया गया। इसके परिणाम बेहद सकारात्मक थे। डिवाइस के जरिये गायों की बीमारी के साथ ही उसके उठने, बैठने, चलने के साथ ही भोजन करने का भी डाटा प्राप्त हुआ।

ट्रायल के तौर पर बनारस के किसानों को दी जाएगी डिवाइस
साईं इंस्टीट्यूट के निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीडैक लखनऊ के वैज्ञानिकों के साथ कैटल हेल्थ डिवाइस को आम किसानों तक पहुंचाने के लिए वार्ता चल रही है। बनारस से ही इसे लॉन्च किया जाएगा। पहले चरण में कुछ प्रगतिशील किसानों को इसे ट्रायल के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत मेड इन इंडिया होने के कारण हर पशुपालक की पहुंच के अंदर होगी।


मैसटिटिस डिटेक्टर डिवाइस बताएगी दूध की सेहत
सीडैक ने गाय और भैंस के दूध की सेहत बताते वाली मैसटिटिस डिटेक्टर डिवाइस भी तैयार की है। इसके जरिये दूध में पाए जाने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन की जांच की जा सकेगी। आईआईटी खड़गपुर और इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से इसे बनाया गया है। हैंडहेल्ड पोर्टेबल डिवाइस में दूध की जांच के लिए किसी भी तरह के केमिकल की जरूरत नहीं होगी। नेशनल डेयरी रिसर्च के फार्म में इसका ट्रायल पूरा हो गया है और इसे कैटल हेल्थ मॉनिटर सिस्टम के साथ ही बनारस से लांच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed