{"_id":"626307dac9ee23308a63d56e","slug":"now-wheat-will-be-purchased-from-door-to-door-from-farmers-varanasi-news-vns6497355199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों से घर-घर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों से घर-घर होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
क्रय केंद्रों के अलावा अब आने वाले दिनों में किसानों के घर जा कर विपणन विभाग गेहूं की खरीद करेगा। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद पॉप (प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीन और ऑनलाइन खरीद के सॉफ्टवेयर में कई तकनीक बदलाव कर जल्द ही किसानों के द्वार केंद्र प्रभारी गेहूं की खरीद करेंगे।
बीते 22 दिनों में एक लाख 80 हजार क्विंटल के मुकाबले जिले 346 किसानों से 11270 क्विंटल ही गेहूं की खरीद हुई। एक अप्रैल से जिले के 34 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है जो 15 जून तक होगी। दरअसल छोटे व्यापारी किसानों के खेत और घर पर पहुंच कर निर्धारित समर्थन मूल्य 2015 के मुकाबले 1950 से 2000 रुपये नकद पैसे देकर गेहूं खरीद ले रहे हैं। किसान क्रय केंद्रों पर जाने वाले खर्च, देरी से मिलने वाले पैसे, लाइन लगाने के झंझट से बचने 10 से 20 रुपये कम दर में ही छोटे व्यापारियों को अपना अनाज बेच रहे हैं।
जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख सचिव ने एक बैठक में निर्देशित किया है कि अब केंद्र प्रभारी भी किसानों की सुविधा को देखते गेहूं की खरीद के लिए उनके घर तक जाएं। इसके लिए जल्द ही पॉप मशीन और ऑनलाइन खरीद के साफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा।