अब नए सिरे से BHU Entrance Exam कराने की तैयारी, पहले से 29 मई तक तय परीक्षा तिथि पर ये हो सकता है फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के 17 मई तक बढ़ने के बाद अब बीएचयू में सत्र 2020-21 की प्रवेश परीक्षा को नए सिरे से कराने की तैयारी चल रही है। पिछले दिनों 26 अप्रैल से 29 मई तक परीक्षा को लेकर जारी समय सारिणी में अभी फिलहाल 10 मई तक की परीक्षा ही स्थगित की गई है, लेकिन अब पूरी परीक्षा के टालने पर मंथन चल रहा है, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी होने की भी संभावना है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इस सत्र में 30 जनवरी से 12 मार्च तक हुए ऑनलाइन आवेदन में करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने पूरे देश भर से आवेदन किया है।
लॉकडाउन बढ़ने की वजह से अब तय तिथि पर प्रवेश परीक्षा कराने के कम ही आसार हैं। फिलहाल 10 मई तक की परीक्षा स्थगित की गई है। आगे की भी परीक्षाओं के बारे में जल्द ही कोई फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
मनोज पांडेय, परीक्षा नियंत्रक, बीएचयू