फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now permission to dig road will be given only on guarantee of repair

Varanasi News: अब मरम्मत की गारंटी पर ही सड़क खोदाई की मिलेगी अनुमति

Fri, 27 Oct 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Now permission to dig road will be given only on guarantee of repair
स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को समीक्षा की। गेल एवं टेलीकॉम विभाग की ओर से खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न कराने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब भविष्य में यदि खोदे गए सड़कों की मरम्मत कराने की गारंटी देंगे। तभी सड़क कटिंग की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने कहा कि दिसंबर माह को लक्ष्य कर रोडमैप बनाएं और निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी कराएं। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व सीवर की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कराएं। ऐसी व्यवस्था बनाएं कि गंगा और वरुणा में किसी भी दशा मेंं सीवर न जाने पाएं। जेएनयूआरएम योजना में डाली गई पाइप लाइन जहां नहीं जुड़ीं हैं। उन्हें जलकल विभाग जुड़वाए। नगर आयुक्त शिपू गिरि को जिम्मेदारी दी कि शहर में सर्वे कराकर ऐसी गलियों एवं सड़कों को चिह्नित किया जाए, जो किसी योजना में सम्मिलित नहीं हैं और वहां मरम्मत की आवश्यकता है। नगर निगम सीमा की कोई भी गली कच्ची न हो। बैठक में कमिश्नर कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed