फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now orders for survey in Mathura Shahi Idgah Swami Jitendranand saraswati said for grand temple

Varanasi: अब मथुरा शाही ईदगाह में सर्वे के आदेश, स्वामी जितेंद्रानंद बोले- भव्य मंदिर बनने का रास्ता खुलेगा

Sun, 25 Dec 2022 04:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 04:12 PM IST
सार

 मथुरा स्थित शाही ईदगाह का अमीन सर्वे होगा। मथुरा जिला अदालत के इस आदेश का अखिल भारतीय संत समिति ने स्वागत किया है। 

विज्ञापन
Now orders for survey in Mathura Shahi Idgah Swami Jitendranand saraswati said for grand temple
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में जिला कोर्ट ने शनिवार को बड़ा आदेश दिया। शाही ईदगाह का अमीन सर्वे होगा। मथुरा जिला अदालत के इस आदेश का अखिल भारतीय संत समिति ने प्रसन्नता जाहिए करते हुए इसका स्वागत किया है।  श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में मथुरा जिला कोर्ट ने अमीन से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि सर्वे के माध्यम से मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जिला कोर्ट ने अमीन से रिपोर्ट मांगी है। इसका स्वागत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इस पर महामंत्री ने रविवार को डेढ़ मिनट का वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति के मूल प्रस्ताव में श्रीराम जन्मभूमि, काशी-ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का एक सम्मिलित प्रस्ताव है। श्रीराम जन्मभूमि मिल चुकी है। काशी-ज्ञानवापी के सर्वे का काम पूरा हो गया। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के सर्वे की बारी है। जिला कोर्ट ने अमीन से रिपोर्ट मांगी है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग जरूर खुलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी की तर्ज पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट बनी ईदगाह की अमीन रिपोर्ट की प्रक्रिया दो जनवरी को प्रारंभ होने जा रही है। एक जनवरी तक अदालत में अवकाश होने के कारण यह प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed