फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now charge mobile laptop without adapter scientists of IIT BHU prepared amazing technology

हाइब्रिड सिस्टम: अब बिना अडाप्टर भी चार्ज करिए मोबाइल-लैपटॉप, IIT-BHU के वैज्ञानिकों ने तैयार की गजब की तकनीक

Sat, 10 Jun 2023 02:29 PM IST
उत्पल कांत वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी
वैशाली मिश्रा, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jun 2023 02:29 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के वैज्ञानिकों ने ऐसी तकनीक ईजाद की है जिसकी मदद से मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने के लिए अडाप्टर की जरूरत नहीं होगी। स्विच बोर्ड में सिर्फ केबल लगाकर लैपटॉप और मोबाइल चार्ज किया जा सकेगा। जानिए इस नई तकनीक के बारे में। 

विज्ञापन
Now charge mobile laptop without adapter scientists of IIT BHU prepared amazing technology
मोबाइल चार्जिंग - फोटो : फाइल

विस्तार

आईआईटी बीएचयू ने ऐसा हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड सिस्टम तैयार किया है जिससे एसी (अल्टरनेट करंट) और डीसी (डायरेक्ट करंट) सप्लाई एक साथ मिलेगी। इससे अडाप्टर की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे स्विच बोर्ड में सिर्फ केबल लगाकर लैपटॉप और मोबाइल चार्ज किया जा सकेगा। इसकी सबसे खास बात ये है कि ये स्मार्ट ग्रिड सिस्टम ग्रिड, सौर ऊर्जा और बैटरी तीनों से ही संचालित होगा।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. आरके सिंह और प्रो. वीएन लाल के निर्देशन में शोध छात्रों इसे तैयार किया है। प्रो. आरके सिंह का दावा है कि ये पहला ऐसा हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड होगा जिसमें एक साथ एसी और दो डीसी सप्लाई मिलेगी।

विज्ञापन

घर में दो बोर्ड लगाने होंगे

घरों में एसी सप्लाई यानी 230 वोल्ट ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। वहीं लैपटॉप चार्ज करने के लिए 19.5 वोल्ट डीसी और मोबाइल चार्ज करने के लिए 5 वोल्ट डीसी सप्लाई की जरूरत पड़ती है। इस ग्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए घर में दो बोर्ड लगाने होंगे। एक एसी सप्लाई बोर्ड, जिससे 230 वोल्ट की बिजली सप्लाई होगी। वहीं दूसरा डीसी बोर्ड, जो लैपटॉप और मोबाइल के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर के बेटे की शादी पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कल गाजीपुर जाएगी बरात, दिग्गजों को न्योता

आईआईटी बीएचयू की लाइब्रेरी में हो रहा प्रयोग

Now charge mobile laptop without adapter scientists of IIT BHU prepared amazing technology
हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

इस बोर्ड में एक स्विच 19.5 वोल्ट और दूसरा 5 वोल्ट का होगा। इसे जरूरत के लिहाज से बढ़ाया जा सकेगा। प्रो. आरके सिंह ने बताया कि कन्वर्टर को ग्रिड, सौर ऊर्जा और बैटरी तीनों से जोड़ा गया है। ताकि किसी भी हाल में ऊर्जा की आपूर्ति ठप ना हो। सौर ऊर्जा ना मिलने पर ये बिजली से चलेगा। बिजली न होने पर बैटरी से। प्रो. सिंह ने बताया कि इस सिस्टम की शुरुआत प्रयोग के तौर पर संस्थान की लाइब्रेरी में कर दी गई है।

फोन से ही ऑन-ऑफ कर सकेंगे पंखा, टीवी, एसी समेत अन्य उपकरण

हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड को आईओटी बेस्ड बनाया गया है। इसके लिए एप भी तैयार किया गया है। इसे फोन या लैपटॉप में डाउनलोड कर कंट्रोल भी किया जा सकता है। यानी इससे जुड़े पंखे, बल्ब, मोबाइल चार्जर या अन्य किसी संचालित वस्तु को फोन से ऑन ऑफ किया जा सकेगा। कोई अगर घर से बाहर है और पंखा बंद करना भूल गया है तो फोन से जरिये इसे बंद किया जा सकेगा। इसमें स्मार्ट स्विच लगाए गए हैं।

शॉर्ट सर्किट होने पर देगा अलार्म

हाइब्रिड स्मार्ट ग्रिड में अलार्म भी लगाया गया है। अगर कहीं शॉट सर्किट हुआ या कोई अन्य तकनीकी समस्या आने पर अलार्म बजेगा। यही नहीं कन्वर्टर ने कहां से कितनी ऊर्जा ले ली है, कितनी ऊर्जा खत्म हुई है, इसकी भी जानकारी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed