{"_id":"ad304288-92b8-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"now-banaras-university-will-sell-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दूध भी बेचेगी बनारस यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दूध भी बेचेगी बनारस यूनिवर्सिटी
वाराणसी/शैलेश सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में विभिन्न कंपनियों के दूध और इससे बने खाद्य उत्पाद के बीच जल्दी ही बीएचयू का प्रोडक्ट भी बिकेगा। इस दिशा में तैयारी शुरू हो चुकी है। दूध को पाश्चराइज्ड करके पैकेट में इसकी बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। प्रोडक्शन सेंटर बरकछा परिसर में स्थापित करने की योजना है।
कार्ययोजना के अनुसार अगले छह माह में बरकछा में बड़े पैमाने पर पशुपालन किया जाएगा। यहां पशुओं को रखने के साथ ही उनके उपचार के लिए एक अस्पताल भी बनाया जाना है।
विज्ञापन
पूर्वांचल और बिहार के कुछ जिलों से प्रतिदिन लगभग एक लाख लीटर दूध खरीदा जाएगा। यहां दूध से घी, लस्सी, चॉकलेट, मट्ठा, आइसक्रीम आदि भी बनाने की योजना है। इसके साथ ही दूध पाश्चराइज्ड करने की मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
यहां के दूध की आपूर्ति सर सुंदरलाल अस्पताल के मरीजों के लिए भी की जाएगी। जहां तक दूध की कीमत की बात है तो वो 32 रुपये प्रति लीटर होगी।
प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि बीएचयू का दूध अन्य कंपनियों के दूध से अच्छा होगा। इतना ही नहीं, बीएचयू अपने केंद्र से बिहार और पूर्वांचल के दुग्ध उत्पादकों को भी जोड़ेगा। उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कुलपति के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार की गई है। दूध और उससे बनी खाद्य सामग्रियों को बेचने की तैयारी चल रही है। अगले छह माह में बरकछा में प्रोडक्शन सेंटर स्थापित होने की उम्मीद है। बीएचयू का दूध अन्य कंपनियों से सस्ता और गुणवत्तायुक्त होगा।
- प्रो. आरपी सिंह, निदेशक, कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू