फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Now admission will be given according to the age of the child

अब बच्चे की उम्र के हिसाब से मिलेगा दाखिला

Thu, 10 Jun 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now admission will be given according to the age of the child
जिले में शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर परिषदीय विद्यालयों में उम्र के हिसाब से उन्हें दाखिला दिलाया जाएगा। साथ ही बच्चों का किस स्कूल में कौन सी कक्षा में दाखिला कराया गया है, इसका रिकॉर्ड शारदा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव की जानकारी सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है। बच्चों की उम्र कितनी भी हो, लेकिन उसे कक्षा एक से ही पढ़ाई शुरू करनी होती थी। लेकिन अब उम्र के हिसाब से कक्षाओं में दाखिला दिलाया जाएगा। यदि बच्चा दस साल का है और उसका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ, ऐसी स्थिति में भी उसे उम्र के हिसाब से कक्षा पांच में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी के लिए तय उम्र सीमा तक शैक्षिक योग्यता होने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का मौका भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

विशेष कक्षाओं में होगी पढ़ाई
जिन बच्चों को शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत उम्र के हिसाब से दाखिला मिलेगा उनकी शिक्षा का स्तर कक्षा के अनुरूप लाने के लिए विशेष कक्षाओं में पढ़ाई होगी। विशेष पाठ्यक्रम के आधार पर लिखना और पढ़ना सिखाने के साथ उनकी कक्षा तक का पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। विशेष कक्षाओं के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जब तक बच्चा पढ़ना और लिखना नहीं सीख पाता तब तक पहले मौखिक रूप से ही याद कराया जाएगा और विभिन्न विषयों के चैप्टर से संबंधित जानकारी कंठस्थ कराई जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि बच्चा यदि उम्र में बड़ा है तो वह जल्दी पढ़ना-लिखना सीख पाएगा।
विज्ञापन

कोट
शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों की चिह्नित कर उनकी उम्र के हिसाब से दाखिला कराया जाएगा। बच्चों की शिक्षा उनकी कक्षा के स्तर तक लाने के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन होगा। चिह्नित बच्चों का रिकॉर्ड शारदा पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। स्कूल खुलते ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed