{"_id":"6325e13872dda669c4406f91","slug":"now-9-fru-in-varanasi-district-four-chc-including-mch-wing-got-fru-status","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जिले में अब 9 FRU: एमसीएच विंग समेत चार CHC को मिला एफआरयू का दर्जा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी जिले में अब 9 FRU: एमसीएच विंग समेत चार CHC को मिला एफआरयू का दर्जा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
Sat, 17 Sep 2022 08:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 08:31 PM IST
सार
वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग समेत जिले की चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा मिला है।
विज्ञापन
सीएम की गोद लिया सीएचसी हाथी बाजार भी बना एफआरयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग समेत जिले की चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा मिला है। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा गोद ली सीएचसी हाथी बाजार भी शामिल है। साथ ही अब जिले में एफआरयू की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सभी जगहों पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। शासन की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार, एफआरयू में विशेषकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
इसमें सीजेरियन सेक्शन, नवजात शिशु की गहन देखभाल, बीमार बच्चों की आपातकालीन देखभाल, परिवार नियोजन सेवाओं की समस्त सेवाएं, सुरक्षित गर्भपात सेवाएं उपचार, रक्त भंडारण इकाई (ब्लड स्टोरेज यूनिट) की उपलब्धता 24 घंटे मिलती है। यहां इलाज के बाद जरूरत पड़ने के बाद मरीजों को अन्य जगहों पर भी रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
ये हैं चारों स्वास्थ्य केंद्र
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिन चार इकाइयों को एफआरयू का दर्जा मिला है, उसमें दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग, सीएचसी चौकाघाट, हाथीबाजार और दुर्गाकुंड शामिल हैं। इससे पहले शास्त्री अस्पताल रामनगर, सीएचसी चोलापुर, आराजीलाइन, गंगापुर, जिला महिला अस्पताल को एफआरयू का दर्जा मिल चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
वर्तमान में सीएचसी हाथी बाजार में 50 बेड, सीएचसी चौकाघाट व सीएचसी दुर्गाकुंड में 30-30 बेड जबकि एमसीएच विंग में 50 बेड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं।