वाराणसी जिले में अब 9 FRU: एमसीएच विंग समेत चार CHC को मिला एफआरयू का दर्जा, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग समेत जिले की चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग समेत जिले की चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा मिला है। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा गोद ली सीएचसी हाथी बाजार भी शामिल है। साथ ही अब जिले में एफआरयू की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। सभी जगहों पर स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। शासन की ओर से निर्धारित मानक के अनुसार, एफआरयू में विशेषकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल से जुड़ी सेवाएं दी जाती हैं।
इसमें सीजेरियन सेक्शन, नवजात शिशु की गहन देखभाल, बीमार बच्चों की आपातकालीन देखभाल, परिवार नियोजन सेवाओं की समस्त सेवाएं, सुरक्षित गर्भपात सेवाएं उपचार, रक्त भंडारण इकाई (ब्लड स्टोरेज यूनिट) की उपलब्धता 24 घंटे मिलती है। यहां इलाज के बाद जरूरत पड़ने के बाद मरीजों को अन्य जगहों पर भी रेफर किया जाता है।
ये हैं चारों स्वास्थ्य केंद्र
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिन चार इकाइयों को एफआरयू का दर्जा मिला है, उसमें दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग, सीएचसी चौकाघाट, हाथीबाजार और दुर्गाकुंड शामिल हैं। इससे पहले शास्त्री अस्पताल रामनगर, सीएचसी चोलापुर, आराजीलाइन, गंगापुर, जिला महिला अस्पताल को एफआरयू का दर्जा मिल चुका है।
वर्तमान में सीएचसी हाथी बाजार में 50 बेड, सीएचसी चौकाघाट व सीएचसी दुर्गाकुंड में 30-30 बेड जबकि एमसीएच विंग में 50 बेड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद हैं।