फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Notice to 298 LPG auto owners will have to convert to CNG within three months in Varanasi

वाराणसी में सख्ती: 298 एलपीजी ऑटो मालिकों को नोटिस, तीन महीने में सीएनजी में कराना होगा तब्दील

Sat, 22 Aug 2026 10:15 AM IST
Pragati Chand अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी Published by: Pragati Chand Updated Sat, 22 Aug 2026 10:15 AM IST
सार

वाराणसी में आरटीओ ने अपर पुलिस उपायुक्त यातायात को एलपीजी ऑटो की सूची भेजी। 298 एलपीजी ऑटो मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। इनको तीन महीने में सीएनजी में तब्दील कराना होगा।  

विज्ञापन
Notice to 298 LPG auto owners will have to convert to CNG within three months in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

सड़क सुरक्षा के लिहाज से जनपद में एलपीजी से संचालित 298 ऑटो मालिकों को आरटीओ ने नोटिस जारी किया है। थाना वार ऑटो मालिकों की सूची एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा को भेजी गई है। तीन महीने में 298 ऑटो को सीएनजी और पेट्रोल में तब्दील कराना अनिवार्य होगा। तब तक यह वाहन सड़क पर नहीं चलेंगे। संचालन पाए जाने पर परमिट निरस्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर ऑटो, ई-रिक्शा के लिए जोनवार परमिट दिए जाएंगे। हाईवे पर ऑटो का संचालन नहीं होगा। परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क हादसों में 50 फीसदी तक कमी लाने पर जोर दिया गया है। 
विज्ञापन


राघवेंद्र सिंह ने बताया कि संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने पूर्व में जारी परमिटों पर भी मंथन किया है। टाटा मैजिक (9 डी बीएस-6 फेज-2 सीएनजी/पेट्रोल) को स्टेज मंजिल गाड़ियों को परमिट देने का निर्णय लिया गया है। पुरानी बसों के परमिट 28 सीटर मिनी बसों से बदले जाएंगे। नए रूटों पर भी 29 सीटर की गाड़ियों को परमिट दी जाएंगी। पहले 35 सीटर की बसों को परमिट मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed