{"_id":"62a0fb91fdebaa7bcf034113","slug":"notice-to-24-hotels-and-buildings-for-negligence-in-fire-safety-varanasi-news-vns65791796","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग सुरक्षा में लापरवाही पर 24 होटलों और भवनों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग सुरक्षा में लापरवाही पर 24 होटलों और भवनों को नोटिस
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ के सामने ग्रैंडयोर अपार्टमेंट में आग की घटना के बाद भी शहर के अधिकतर अपार्टमेंट और होटलों में आग सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है। शहर के 24 भवनों सहित होटलों में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी है। ऐसे भवनों और होटलों को पुलिस आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। पुलिस आयुक्त ने चेताया कि सात दिनों में यदि भवनों के स्वामी और होटल प्रबंधकों ने आग सुरक्षा व्यवस्था का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार अत्यधिक गर्मी, शार्ट सर्किट और अन्य कारणों से लगने वाली आग की घटनाओं को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह को फायर सेफ्टी आडिट का निर्देश दिया गया था। सीएफओ के निरीक्षण में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई कमियां पाई र्गइं और मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अपार्टमेंट, होटलों और अन्य संस्थाओं सात दिन में कमियों को दूर कर, आनलाइन आवेदन करके अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त के लिए निर्देशित किया था। बावजूद 24 भवनों और होटलों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया।
इन्हें जारी किया गया नोटिस
होटल रिवर रिदम अस्सी, बनारस होटल्स नदेसर पैलेस कंपाउंड, रूद्रा बुद्धा इन्क्लेव अपार्टमेेंट आशापुर, काशीराज अपार्टमेंट, प्रिया अपार्टमेंट और कृष्णा अपार्टमेंट कमच्छा, कृष्णा विराट अपार्टमेंट रामकटोरा, रूद्रा हाईट्स अपार्टमेंट, रूद्रा रत्नम् अपार्टमेंट, रूद्रा लक्ष्मीकुन्ज अपार्टमेंट मवैया सारनाथ, रूद्रा ऐश्वर्यम् अपार्टमेंट, सिद्धि विनायक अपार्टमेंट भरलाई शिवपुर, एसडीएस रहेजा रेजीडेन्सी अपार्टमेन्ट पंचकोशी रोड, साधुवेला अपार्टमेंट रविंद्रपुरी, सत्यलोक अपार्टमेंट गंगाबाग कालोनी लंका, सुधा रेजीडेन्सी अपार्टमेंट रश्मिनगर लंका, सूर्या विजयगढ़ अपार्टमेंट, ओल्ड पद्मश्री काम्पलैक्स अस्सी, सूर्या विला अपार्टमेंट बिरदोपुर, स्वास्तिक गार्डेनिया अपार्टमेंट शिवपुर, स्वास्तिक टावर अपार्टमेंट नगवा, उमा निलयम् अपार्टमेंट पंचवटी, वरुणा गार्डेन अपार्टमेंट सेंट्रल जेल रोड, विनायक वृंदावन अपार्टमेंट कबीर रोड, विराट काम्पलेक्स, धूपचंडी को नोटिस दी गई है।