फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No berths available on trains going to Surat, Mumbai, and Howrah until the 20th

Varanasi News: 20 तक सूरत, मुंबई और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में बर्थ नहीं

Fri, 06 Mar 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
No berths available on trains going to Surat, Mumbai, and Howrah until the 20th
होली की छुट्टी बाद वापस लौटने की जद्दोजहद मे लोग। स्रोत- संवाद
भदोही। होली पर दूसरे प्रदेश और महानगरों से घर लौटे लोगों को अब वापस लौटने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण कि 20 मार्च तक सूरत, मुंबई और हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में बर्थ खाली नहीं है। तत्काल आरक्षण दो सेकंड में बुक हो जा रहा है। भदोही और ज्ञानपुर रोड स्टेशन से मुंबई और सूरत जाने वाली ट्रेनों में सामान्य दिनों में बर्थ मिलना मुश्किल होता है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, ग्वालियर, कोलकाता, अमृतसर, देहरादून आदि शहरों में बड़ी संख्या में भदोही और आसपास के लोग नौकरी और कारोबार करते हैं। भदोही से मुंबई की ओर जाने के लिए तीन ट्रेनें, ग्वालियर, देहरादून, कोलकाता, अमृतसर, पुरी की ओर जाने के लिए एक-एक ट्रेन है। सूरत जाने के लिए भदोही से एक साप्ताहिक गाड़ी के अलावा ज्ञानपुर रोड से दो साप्ताहिक ट्रेन है। इसमें 20 मार्च तक टिकट नहीं है। देहरादून जाने वाली ट्रेन में 20 मार्च को बर्थ खाली है। हावड़ा जाने वाली ट्रेनों का हाल और खराब है। 31 मार्च तक सभी ट्रेनों में सीट फुल है।
विज्ञापन


सूरत के लिए प्रतिदिन चलाई जाए ट्रेन
भदोही। लंबे समय से लोगों की मांग रही है कि सूरत के लिए भदोही होते हुए ट्रेन चलाई जाए। मुंबई जाने के लिए भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। सूरत में रहने वाले भदोही नगर के काजीपुर निवासी मेराज अंसारी कहते हैं कि एक दशक में सूरत में भदोही आसपास के लोगों की आवाजाही बढ़ी है। फिर भी भदोही से सूरत के लिए ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने सांसद का ध्याकर्षित करते हुए भदोही से सूरत के लिए सप्ताह के सात दिन ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article