फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nitin Nabin Preparations public meeting underway 500 bikers arrive from Vadnagar arrangements

काशी में नितिन नबीन: जनसभा की तैयारियां, वडनगर से आएंगे 500 बाइकर्स; भीड़ प्रबंधन तक की देखी तैयारियां

Thu, 01 Oct 2026 05:43 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 01 Oct 2026 05:43 AM IST
सार

एयर शो और प्रस्तावित सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं ने नमो घाट से क्रूज के जरिये ललिता घाट तक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नेताओं ने सभा स्थल पर मंच, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां देखीं। कार्यक्रम को लेकर जिला, महानगर और मंडल स्तर पर अगले चार दिनों तक बैठकों का दौर चलेगा।

विज्ञापन
Nitin Nabin Preparations public meeting underway 500 bikers arrive from Vadnagar arrangements
जनसभा की तैयारियां देखते भाजपा के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रियता बढ़ा दी है। सर्किट हाउस में बुधवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन


राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि वडनगर से आने वाले 500 बाइक यात्रियों के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में शामिल बाइक यात्री नमो घाट से क्रूज के जरिये ललिता घाट पहुंचेंगे। यहां से बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सभी यात्री जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली नितिन नबीन की जनसभा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों पर तत्काल काम शुरू करने को कहा। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार जिला और महानगर पदाधिकारियों की बैठकें बृहस्पतिवार को होंगी। मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों और मंडलों की बैठकें 2, 3 और 4 अक्तूबर को होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के लिए भाजपा नेताओं ने मंच से लेकर भीड़ प्रबंधन तक की देखी तैयारियां
भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को सभा स्थल का निरीक्षण कर मंच, ध्वनि व्यवस्था और भीड़ के आवागमन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं ने प्रस्तावित मंच की स्थिति, ध्वनि व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और आम लोगों के प्रवेश व निकासी मार्गों का जायजा लिया। सभा स्थल तक आवागमन सुगम रखने और भीड़ प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। 

सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, अनिल श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, राकेश सिंह अलगू, सुरेश सिंह और देवेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed