फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirmal Ganga has in three years: Uma Bharti

तीन साल में गंगा होंगी निर्मल : उमा भारती

Mon, 27 Jul 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Mon, 27 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Nirmal Ganga has in three years: Uma Bharti
केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती ने रविवार की शाम तीन साल में गंगा निर्मलीकरण का सपना साकार कर लेने का दावा किया। उन्होंने बताया कि गोमुख से गंगासागर तक गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। गंगा घाटों पर गंदगी न फैलने पाए इसके लिए टास्कफोर्स तैनात की जाएगी। निर्मलीकरण की तकनीक विकसित करने के लिए देश भर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और नदियों पर काम करने वाले विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि  नरेंद्र मोदी को सांसद चुनने वाला बनारस देश का केंद्र तो है ही, गंगा निर्मलीकरण का केंद्र भी इसे ही बनाना है। हमने पिछले 29 सालों की गंगा एक्शन प्लान की विफलता की समीक्षा करने के बाद तय किया है कि केंद्र जल शोधन इकाइयों का निर्माण अपने खर्च से कराएगा और उनके संचालन तथा निगरानी का भी पुख्ता बंदोबस्त किया जाएगा। इस काम में आईआईटी बीएचयू, रुड़की, खड़गपुर, पटना के साथ ही देश भर के तकनीकी संस्थानों की मदद ली जाएगी। ‘नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा’ के तहत गंगा तट पर कचरा, पॉलीथिन या किसी तरह की गंदगी रोकने के लिए टास्कफोर्स की तैनाती की जाएगी। नेहरू युवा केंद्र की मदद से गंगा सेवकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा कचरा छानने वाली आधुनिक मशीनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने और पर्यावरणीय संतुलन के लिए तट पर पौधरोपण की भी योजना है। इनका असर साल के अंत तक दिखने लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगा में जो जीव-जंतु जहां रहते थे, वे तीन साल बाद वहां दिखाई देंगे। निर्मलीकरण का यही पैमाना सरकार ने तय किया है। गंगा को स्वच्छ रखने के जितने भी मॉडल हैं, हम उनका परीक्षण कर रहे हैं। वाराणसी में गंगा में गिरने वाले नालों को रोकने के लिए पर्यावरणविद प्रो. वीरभद्र मिश्र के निर्देशन में बनाए संकट मोचन फाउंडेशन के प्रस्ताव का भी अध्ययन किया जा रहा है। गंगा विश्वविद्यालय की स्थापना के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीएम का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से यहां गंगा पर बहुत कुछ किया जा रहा है। विश्वविद्यालय भी बनकर रहेगा। इससे पहले उन्होंने गंगा को नालामुक्त बनाने के अलावा निर्मलीकरण की दिशा में काम करने के लिए अफसरों के साथ बैठक की। देर शाम उमा ने अस्सी घाट पहुंचकर गंगा में बढ़ाव का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed