फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NIRF Rankings BHU becomes fifth best university in india

NIRF Rankings: बीएचयू बना देश का पांचवां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय, 2022 के मुकाबले सुधार

Mon, 05 Jun 2023 07:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jun 2023 07:41 PM IST
सार

इंडिया रैंकिंग्स के अनुसार बीएचयू देश का पांचवां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बन गया है। वहीं, बीएचयू ने ओवरऑल श्रेणी में 67.21 अंकों के साथ 11वां स्थान बरकरार रखा है।

विज्ञापन
NIRF Rankings BHU becomes fifth best university in india
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) देश का पांचवां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बन गया है। इंडिया रैंकिंग्स के अनुसार बीएचयू ने विश्वविद्यालय श्रेणी में 65.85 अंक हासिल किया है। पिछले वर्ष बीएचयू छठवें स्थान पर था। इस श्रेणी में देश भर के 100 संस्थानों को शामिल किया गया है। वहीं, बीएचयू ने ओवरऑल श्रेणी में 67.21 अंकों के साथ 11वां स्थान बरकरार रखा है।

विज्ञापन


राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया रैंकिंग्स-2023 जारी की। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत (एनआईआरएफ) नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा जारी रैंकिंग में इस वर्ष कृषि व संबद्ध क्षेत्र की नई श्रेणी जोड़ी गई है। इस श्रेणी में बीएचयू को 63.68 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रखा गया है। इसमें 40 संस्थानों को रैंक किया गया है।
विज्ञापन


बीएचयू का कृषि विज्ञान संस्थान अपनी विशेषज्ञता, शिक्षा व अनुसंधान के लिए भारत ही नहीं विश्व भर में विख्यात है। दंत चिकित्सा में भी बीएचयू ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2022 के मुकाबले तीन स्थान का सुधार कर इस वर्ष 18वां स्थान प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दादा स्वतंत्रता सेनानी, नाना ब्रिगेडियर फिर मुख्तार अंसारी कैसे बन गया माफिया?

कुलपति ने शुभकामनाएं

NIRF Rankings BHU becomes fifth best university in india
बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने शुभकामनाएं देते हुए इसका श्रेय विश्वविद्यालय के सदस्यों की मेहनत व प्रतिबद्धता को दिया। कुलपति ने कहा कि हम शिक्षण व अनुसंधान के अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए परिसर में बेहतर माहौल व अनुभव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। बीएचयू ने डेढ़ साल में विद्यार्थियों व शिक्षकों के कल्याण व विकास के लिए अनेक पहल की है। साथ ही शोध उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

आईआईआरएफ: केंद्रीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बीएचयू नंबर दो

NIRF Rankings BHU becomes fifth best university in india
काशी हिंदू विश्वविद्यालय का हरा-भरा इलाका - फोटो : अमर उजाला

हाल ही मे जारी इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की रैंकिंग में बीएचयू को देश में दूसरा स्थान मिला है।  यह रैंकिंग केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षा व शोध की गुणवत्ता सहित अन्य मापदंडों को आधार बनाकर की गई है। पहले स्थान पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली है। हालांकि, पहले स्थान की दौड़ में बीएचयू मामूली अंकों से पिछड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed