{"_id":"5e7522df8ebc3e6fed131450","slug":"nirbhya-verdict-varanasi-news-vns5169071133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों को फांसी, खुश है काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों को फांसी, खुश है काशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे निर्भया प्रकरण के सभी दोषियों को एक साथ तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाए जाने से देशभर में जहां खुशी का माहौल है। काशी में सुबह सूरज उगते ही महिलाएं घरों से निकलीं और न्यायपालिका का आभार जताया। वहीं कई सामाजिक संस्थाओं ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी जाताई।
विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से इंद्रेश नगर लमही में महिलाओं ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई। मुस्लिम फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि न्याय में देरी हुई लेकिन आज हम सभी बहुत खुश है और अपने न्यायाधीशों व न्यायपालिका को धन्यवाद देते है। इस अवसर पर नजमा परवीन, डॉ. मदुला जायसवाल, सुनीता श्रीवास्तव, मैना देवी, रमता श्रीवास्तव, रीता, प्रीति, सुमन आदि मौजूद रहे।
निर्भया की मां के संघर्ष को सलाम
सखी बहिनपा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सुंदरपुर स्थित एक अपार्टमेंट में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर निर्भया के न्याय मिलने पर खुशी जताई। संस्थापक वाणी भारद्वाज ने निर्भया की मां आशा देवी के संघर्ष को सलाम करते हुए न्याय पालिका का आभार जताया। इस अवसर पर नूतन रंजन, डॉ. मृदुला व्यास, अमृता शर्मा, स्नेहा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
फैसले से न्यायपालिका में विश्वास बढ़ा
निर्भया के दोषियों को फांसी दी जाने पर मारवाड़ी युवक संघ के सदस्यों ने दशाश्वमेध क्षेत्र में जनता को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। संस्था के मनीष गिनोडिया ने कहा कि फैसले ने न्यायपालिका पर हमारा विश्वास और बढ़ा दिया है। इस अवसर पर प्रमोद बजाज, पवन कुमार अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, नीवन जालान, देव अग्रवाल, अरविंद जैन आदि मौजूद रहे।
सभी महिलाओं सम्मान की जीत हुई
कांग्रेस की प्रदेश महिला सचिव अमृता पांडेय ने बताया कि इस दिन को आज हम निर्भया दिवस के रूप में मना रहे हैं। आज किसी पार्टी की नहीं बल्कि देश की सभी महिलाओं सम्मान की जीत हुई है। इस दौरान महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा मिश्रा, पूनम कूंडू, प्रिया दीक्षित, उषा कपूर, पुनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।