{"_id":"5b43ad074f1c1b05278b57bd","slug":"nirbhaya-grandfather-said-that-granddaughter-killers-get-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भया के बाबा ने कहा, मेरे जीते जी मिले पोती के हत्यारों को फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भया के बाबा ने कहा, मेरे जीते जी मिले पोती के हत्यारों को फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 10 Jul 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी है। इनकी पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया।
इस सूचना से यूपी के बलिया स्थित निर्भया के गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में रहने वाले निर्भया के बाबा ने कहा कि मुझ भरोसा था कि न्यायपालिका निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा देगी।
अब सरकार दोषियों को जल्द फांसी देने का इंतजाम करे ताकि ऐसी घटना करने वालों में भय हो सके। मेरी इच्छा है कि मेरे जीते जी पोती के हत्यारों को फांसी हो जाए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ग्रामीणों ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
गांव के ही सुरेश सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रख कर निर्भया के साथ न्याय किया है। वीरेंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि दोषियों को जल्द फांसी होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि सजा में विलंब होने से अपराधियों के मन में खौफ पैदा नहीं हो रहा है, आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
मालूम हो कि 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली के मुनीरका में छह लोगों ने चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा से गैंगरेप किया था। इसके बाद आरोपियों ने युवती और उसके दोस्त को चलती बस से बाहर फेंक दिया था। बाद में युवती की मौत हो गई थी।