फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine minutes from Direka Babatpur reach Modi

नौ मिनट में डीरेका से बाबतपुर पहुंचेंगे मोदी

Wed, 15 Jul 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 15 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Nine minutes from Direka Babatpur reach Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज नौ मिनट में डीरेका मैदान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मंगलवार की दोपहर वायु सेना के हेलीकाॅप्टर को डीरेका से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने में इतना ही वक्त लगा। इसी तरह बाबतपुर से बीएचयू हेलीपैड पहुंचने में हेलीकाॅप्टर को कुल 11 मिनट लगे। मंगलवार को दिन में कई दफा हेलीकाॅप्टर ने लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। इस दौरान भारतीय वायुसेना और एसपीजी के अलावा पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर, डीरेका मैदान पर पीएम की जनसभा के लिए वाटर प्रूफ पंडाल की साज-सजावट जारी रही। आगे के बाक्स में सोफा के अलावा वीआईपी चेयर की व्यवस्था की गई है जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए प्लास्टिक की कुर्सी बिछाई गई है। पूरे हैंगर हाउस को अलग-अलग बाक्स में बांटा गया है। बारिश की स्थिति में पानी इकट्ठा न हो, इसके भी बंदोबस्त किए गए हैं। छत का पानी पाइप के सहारे जमीन पर आएगा और यहां से पंप के जरिए उसे मैदान के बाहर निकाला जाएगा। बारिश के मद्देनजर पूरे पंडाल की वुडेन फ्लोरिंग की गई है।
विज्ञापन


पीएम जिस मंच से भाषण देंगे, वह पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। पंडाल में सबसे पीछे बैठे शख्स को भी पीएम मोदी का भाषण स्पष्ट सुनाई दे और पीएम सबको नजर आएं, इसके लिए बड़ी एलसीडी स्क्रीन के साथ ही डिजिटल साउंड सिस्टम लगाया गया है। उधर, मोदी के कार्यक्रम के लिए आए पांच हजार जवानों ने मंगलवार की आधी रात से सुरक्षा की कमान संभाल ली। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने करीब डेढ़ सौ अधिकारियों की रात में ही उनके क्षेत्रो में पहुंचने का निर्देश दिया। डीरेका से लेकर बीएचयू तक चप्पे-चप्पे पर पहरा बैठा दिया है। सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने मंगलवार को शाम पुलिस लाइन में फोर्स की ब्रीफिंग की। बुधवार की सुबह भी ब्रीफ्रिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed