फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nilgiris Infracity case: Manager including CMD and MD couple sent to jail 15 cases registered in night varanasi police station

नीलगिरी इंफ्रासिटी: सीएमडी और एमडी दंपती सहित मैनेजर को भेजा जेल, दो दिन में दर्ज हुए 22 मुकदमे, दो करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की

Wed, 01 Sep 2021 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 01 Sep 2021 12:57 PM IST
सार

नीलगिरी इंफ्रासिटी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सिंह, एमडी व पत्नी ऋतु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। नीलगिरी इंफ्रासिटी के खिलाफ दो दिन में 22 मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कंपनी ने दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
Nilgiris Infracity case: Manager including CMD and MD couple sent to jail 15 cases registered in night varanasi police station
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जमीन में निवेश कराने, टूर पैकेज और कार दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों को ठगने के मामले में नीलगिरी इंफ्रासिटी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सिंह, एमडी व पत्नी ऋतु सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में नामजद आरोपी आफसा, संजय प्रजापति, अमित जायसवाल, पीयूष बरनवाल और अर्चना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


कंपनी के सीएमडी, एमडी अन्य पर चेतगंज थाने में सोमवार को पंद्रह और मंगलवार को 7 मुकदमे दर्ज हुए। दो दिन में अब तक 22 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि कंपनी ने दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। पुलिस जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करेगी।
विज्ञापन


साल भर से निवेशक पैसा मांग रहे
वाराणसी के मलदहिया स्थित इंडियन प्रेस कॉलोनी में नीलगिरी इंफ्रासिटी कार्यालय में करीब साल भर से निवेशक पैसे की मांग करते हुए हंगामा करते रहे हैं। कई निवेशकों के साथ मारपीट भी की गई। निवेशकों को कार्यालय में बुलाकर पीटे जाने का वीडियो वायरल होने पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमडी ने कराया मुकदमा, निवेशकों ने भी कराई एफआईआर

इससे नाराज विकास ने मुकदमा दर्ज कराने वाले नौ लोगों और अमिताभ ठाकुर पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जुलाई माह में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड-बिहार के निवेशकों ने मलदहिया स्थित कार्यालय में हंगामा करने के बाद कंपनी के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता ने बताया कि अब तक दो करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। मुकदमे में आरोपी अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

प्लॉट बिकवाने पर गोवा, बैंकाक टूर का प्रलोभन देती थी कंपनी

महमूरगंज स्थित तुलसीपुर क्षेत्र के सुकून विला नंबर-11 सौभाग्य लक्ष्मी निवासी कंपनी के सीएमडी विकास सिंह, पत्नी एमडी ऋतु सिंह पर बनारस से लेकर चंदौली तक तीन दर्जन धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। निवेशकों का आरोप है कि नीलगिरी कंपनी ने कम रेट में जमीन उपलब्ध देने और अधिक प्लाट बिकवाने पर गोवा, बैंकाक घुमाने का प्रलोभन धोखाधड़ी की।

भदोही के नवीपुर बीड़ा निवासी अरविंद गुप्ता का आरोप है कि कंपनी के सीएमडी-एमडी सहित अन्य कर्मचारियों ने बाबतपुर स्थित प्रोजेक्ट में जमीन दिलाने के बहाने दस लाख रुपये से अधिक रुपये लिए। छह माह बाद भी न तो रजिस्ट्री हुई और न ही रकम लौटाई गई। फोन करने पर धमकी दी जाती थी। आरोप लगाया कि लुभावने ऑफर के झांसे में आकर पूर्वांचल, बिहार, झारखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश के सैकड़ों लोगों ने करोड़ों रुपये कंपनी में निवेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed