फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Night bazaar will closed in Varanasi Preparations give new look from C&D waste

वाराणसी में खत्म होगा नाइट बाजार: सीएंडडी वेस्ट से नया लुक देने की तैयारी, दुकानदारों को जारी होगी नोटिस

Sat, 22 Feb 2025 07:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 07:56 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने नाइट बाजार के लिए निर्देश भी जारी किए हैं। दुकानदारों को नोटिस देकर इस स्थान को खाली करवाया जाएगा। यहां कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट से निर्माण कार्य पूरा होगा।

विज्ञापन
Night bazaar will closed in Varanasi Preparations give new look from C&D waste
वाराणसी में खत्म होगा नाइट बाजार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi : बेहतर यातायात के लिए चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे विकसित नाइट बाजार को खत्म कर इसे नया लुक दिया जाएगा। यहां कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट (सीएंडडी) से निर्माण कार्य पूरा होगा। साथ ही यहां लगे अधिकतम संसाधनों को फिर से उपयोग में लाया जाएगा। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि वाराणसी आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और दर्शनार्थियों को शहर में प्रवेश करते ही एक उत्तम अनुभव देने के लिए यह कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में सकारात्मक विकास के दृष्टिगत लहरतारा, चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग कार्य को एक नवीन रूप में विकसित करने की योजना प्रस्तावित है। जल्द परिसर खाली कराके काम शुरू होगा। 
विज्ञापन


इसका उद्देश्य क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को सुगम कर जल और अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। प्रस्तावित विकास कार्यों के अंतर्गत परियोजना स्थल में सीटिंग बेंच, पाथवे, ई रिक्शा के लिए चार्जिंग स्टेशन होगा। सौंदर्यीकरण के लिए स्कल्पचर, डेकोरेटिव लाइट, वृहद हॉर्टिकल्चर के कार्य, एडवरटाइजिंग पैनल, यातायात की सुगमता और सुरक्षा के दृष्टिगत टेबल टॉप क्रासिंग आदि के कार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस देकर दुकानें खाली कराएगा नगर निगम
अनाधिकृत रूप से रेलिंग को काट कर बनाए गए यू-टर्न से संपूर्ण क्षेत्र दुर्घटना बाहुल्य हो गया है। सफाई और कूड़ा प्रबंधन न होने से दिक्कत बनी हुई है। इसे देखते हुए अनुंबध निरस्त किया गया है। परियोजना के तहत दुकानों/ठेलों/वेंडिंग कीओस्क आदि का अनुबंध कार्यदायी संस्था मेसर्स श्रेया इंटरप्राइजेज से हुआ है। अनुबंध के निरस्तीकरण के साथ ही परियोजना के सभी अनुबंध स्वतः निरस्त हो गए। जल्द ही सभी को नोटिस देकर परिसर खाली कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed