फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NHM DPM's salary withheld for concealing facts related to Asha payment data

Varanasi News: आशा भुगतान जुड़े डेटा के तथ्य छुपाने पर एनएचएम के डीपीएम का रोका वेतन

Fri, 01 May 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
NHM DPM's salary withheld for concealing facts related to Asha payment data
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा में लापरवाही पर डीएम ने आशा भुगतान संबंधी प्रस्तुति में तथ्य छुपाने पर एनएचएम के डीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में एक माह में मात्र तीन प्रसव होने पर नाराजगी जताई। सभी एमओआईसी को प्रति माह कम से कम 15 संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं मेहनगर के एमओआईसी के स्थानांतरण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके तहत शत-प्रतिशत टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और एचएमआईएस पोर्टल पर डेटा फीडिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में टीकाकरण की स्थिति कमजोर है, वहां विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा में बताया कि 24 मार्च से 1 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संदिग्ध मरीजों की पहचान कर जांच व उपचार किया जा रहा है तथा मरीजों को पोषण पोटली वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं की सूची बाहर प्रदर्शित की जाए और चिकित्सक बाहर की दवाएं न लिखें। साथ ही आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की समीक्षा में डीएम ने समय से भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed