{"_id":"6526f321e8184de08f031034","slug":"nhai-officials-inspected-the-ropeway-under-construction-varanasi-news-c-20-vns1013-387596-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एनएचएआई के अधिकारियों ने किया निर्माणाधीन रोपवे का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एनएचएआई के अधिकारियों ने किया निर्माणाधीन रोपवे का निरीक्षण
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ परिसर में बनाए जा रहे रोपवे स्टेशन का बुधवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) दिल्ली मुख्यालय के सदस्य एडमिन विशाल चौहान ने निरीक्षण कर काम की प्रगति जानी। उन्होंने स्टेशन निर्माण कार्यों का मुआयना किया। निर्माण करने वाली संस्था नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की परियोजना निदेशक पूजा मिश्रा ने मैप के माध्यम से उन्हें सभी स्टेशनों के निर्माण और परियोजना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।
पर्यटन नगरी काशी में देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के निर्माण कार्य ने जोर पकड़ लिया है। दिवाली के पहले काशी विद्यापीठ रोपवे स्टेशन दिखने लगेगा। यहां पाइलिंग के बाद भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कैंट और रथयात्रा पर भी स्टेशन भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। परियोजना के पहले चरण का काम मार्च 2024 से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। मार्च 2024 में कैंट स्टेशन से रथयात्रा तक रोपवे से सफर करने की सुविधा मिलेगी।
आधुनिक सुविधा से संपन्न होंगे सभी स्टेशन
रोपवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से संपन्न होंगे। इसमें कार्यालय के लिए स्थान, होटल, फूड कोर्ट और दुकानें होंगी। वाराणसी की कलाकृतियों और प्रसिद्ध वस्तुओं की बिक्री भी की जाएगी। यात्रियों को बनारसी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। एस्केलेटर, लिफ्ट, व्हीलचेयर रैंप, प्रतीक्षालय और पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।