फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   News Updates Cyber fraud 3lakhs from two people in varanasi chain robbery to woman

News Updates: दो लोगों से 3.39 लाख की साइबर ठगी, महिला से चेन की लूट में केस, पढ़ें- अन्य खबरें

Fri, 05 Jul 2024 12:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 12:37 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में अपराध की कई खबरें रहीं। सेवापुरी थाना क्षेत्र के नहवानीपुर दौलतिया मोड़ के पास चेन स्नेचिंग के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, लालपुर-पांडेयपुर थाने में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज किए गए है। आरोप है कि 3.39 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिए गए।

विज्ञापन
News Updates Cyber fraud 3lakhs from two people in varanasi chain robbery to woman
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला से चेन लूटने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

सेवापुरी के नहवानीपुर दौलतिया मोड़ के पास महिला की चेन लूटने के आरोप में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जैतपुरा थाना के डिघिया निवासी कौशल कुमार अपनी पत्नी ज्योति गुप्ता के साथ बुधवार को भदोही जिले के बरवा गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। 

नहवानीपुर दौलतिया मोड़ के पास वह पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर ज्योति की सोने की चेन छीन ली थी। कपसेठी थानाध्यक्ष बांकेलाल ने बताया कि सीसी कैमरों से जांच कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


शिक्षक से पर्स और नकदी की लूट के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी के आदमपुर थाने में शिक्षिका अनीता अग्रवाल के साथ हुई लूट के मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज हुआ। पांडेयपुर स्थित आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता अजय कुमार अग्रवाल की पत्नी अनीता चंदौली जिले के एक कॉलेज में शिक्षिका हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता 28 जून को चौकाघाट से ई-रिक्शा में बैठ कर पड़ाव की ओर जा रही थी। राजघाट के पास बाइक सवार दो युवक उनका पर्स लूट कर पड़ाव की ओर भाग निकले। पर्स में मोबाइल, 5000 रुपये, जरूरी कागजात और घर की चाबी थी। शिक्षिका और उनके परिजनों ने वरुणा जोन के पुलिस उपायुक्त से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। 

प्राथमिक विद्यालय असिला में चोरी हुई
पिंडरा के फूलपुर थाना क्षेत्र के असिला स्थित प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर चोर दो पंखे उठा ले गए। चोर आरी से लकड़ी का दरवाजा काटकर घुसे थे। इसकी सूचना प्रधानाध्यापक फौजदार यादव ने पुलिस को दी।

राजघाट पुल के नीचे मिला युवक का शव
वाराणसी के राजघाट स्थित मालवीय पुल के नीचे गुरुवार की दोपहर गंगा में नाव की रस्सी में फंसा हुआ एक युवक का शव मिला। नाविकों की सूचना पर पहुंची आदमपुर थाने की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को गंगा से बाहर निकाला। 

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक गुलाबी रंग की शर्ट, नीले रंग की जींस और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए था। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

युवती के साथ धोखाधड़ी कर रजिस्टर्ड शादी कराई
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र की युवती के साथ धोखाधड़ी करते हुए मिर्जापुर में रजिस्टर्ड शादी कराई गई। जानकारी होने पर लड़की के पिता ने गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त से गुहार लगाई। उनके निर्देश पर कैंट थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभिलाष कालोनी, वरुणा पुल, नदेसर निवासी भुक्तभोगी ने बताया कि उनके यहां रामायण पाठ करने के लिए मिर्जापुर जिले के पड़री थाने के छीतमपट्टी के सगे भाई चंद्र प्रकाश दूबे व रिंकू दूबे व उनकी मां लालमनी, चंद्र प्रकाश की बहन व भांजा, केशवपट्टी छठहा के अनुज दूबे और पठानपट्टी (बेदौली) के अजय मिश्रा आए थे। सभी एक साजिश के तहत उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। 

चंद्रप्रकाश दूबे ने 11 अप्रैल 2023 को उनकी पुत्री के साथ फर्जी ढंग से विवाह की तिथि 13 मार्च 2023 अंकित कर विवाह का पंजीकरण सब रजिस्ट्रार कार्यालय मिर्जापुर में करा लिया। पंजीकरण में अनुज दूबे व अजय मिश्रा बतौर गवाह सम्मिलित है। जबकि उनकी पुत्री का विवाह अभी तक नहीं हुआ है। विवाह पंजीकरण में विवाह का स्थान उनका घर दर्शाया गया है।

दो लोगों के खाते से उड़ाए 3.39 लाख रुपये
वाराणसी के साइबर फ्रॉड के तीन लाख 39 हजार रुपये के दो अलग-अलग मामलों को लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। रमरेपुर, पहड़िया निवासी गंगाराम सोनकर ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। 

कॉल करने वाले ने कहा कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर एक इंश्योरेंस एक्टिवेट है। उसको बंद करने के लिए एक लिंक भेजा। इस पर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैंग हो गया। इसके बाद खाते से 40 हजार रुपया कट गया। 

चंदौली जिले के मूल निवासी और हुकुलगंज, पांडेयपुर में रहने वाले मिथलेश कुमार ओझा ने पुलिस को बताया कि उनके खाते से दो लाख 99 हजार रुपये ऑनलाइन आईएमपीएस के द्वारा निकाल लिया गया। इसकी जानकारी एसएमएस से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed