फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Newly born baby child report corona positive after delivery mother came negative in bhu varanasi

वाराणसी में हैरतअंगेज मामला : निगेटिव मां ने दिया संक्रमित बच्ची को जन्म, दोनों स्वस्थ

Fri, 28 May 2021 10:29 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 May 2021 10:29 AM IST
सार

महिला को जब प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने बीएचय अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला का आरटीवीसीआर टेस्ट हुआ। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद महिला की डिलिवरी हुई तो उसने बच्ची को जन्म दिया। बाद में उसका भी टेस्ट हुआ तो उसकी रिपोर्ट दूसरे दिन पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
Newly born baby child report corona positive after delivery mother came negative in bhu varanasi
संक्रमित बच्ची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में कोरोना का एक प्रकरण चर्चा में है। यहां स्त्री रोग विभाग में एक बच्ची को जन्म देने वाली मां तो निगेटिव है, लेकिन जन्म के बाद बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि यह देश का पहला ऐसा मामला है। 

विज्ञापन


मूल रूप से चंदौली की सेमरा निवासी 26 वर्षीय महिला सुप्रिया प्रजापति शहर के कैंट इलाके में रहती है। डिलीवरी के लिए परिजनों ने सुप्रिया को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 24 मई को आरटीपीसीआर जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के एमआरयू लैब में जांच के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। 25 मई को दोपहर एक बजे महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नियमानुसार बच्ची के सैंपल की जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 डॉक्टरों की सलाह पर बच्ची, मां के साथ है और बिल्कुल स्वस्थ है। इस बारे में सुप्रिया प्रजापति ने बताया कि वह कभी कोरोना संक्रमित नहीं रही है और न उसके परिवार में किसी को कोरोना हुआ है। अब बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह भी हैरान है।

बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने कहा कि  मां के निगेटिव और बच्ची के संक्रमित होने का यह कोई अनोखा मामला नहीं है। सब कुछ आरटीपीसीआर जांच पर निर्भर होता है। 

वाराणसी में 2000 से कम हुए एक्टिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7106 सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को मिली। इसमें 125 मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल 81456 मरीजों में 78845 डिस्चार्ज, 738 की मौत के बाद अब 1873 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed