फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year 2023 There will be no VIP darshan in kashi Vishwanath temple on first January

New Year 2023: नए साल के पहले दिन नहीं होंगे बाबा विश्वनाथ के VIP दर्शन, सभी तरह के टिकट भी बंद

Sun, 01 Jan 2023 12:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 12:13 AM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल के पहले दिन वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। मंदिर में भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सभी तरह के टिकट बंद कर दिए। प्रोटोकॉल को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
New Year 2023 There will be no VIP darshan in kashi Vishwanath temple on first January
वर्ष के अंतिम दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी कतार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में एक जनवरी को वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। मंदिर में भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सभी तरह के टिकट बंद कर दिए हैं और प्रोटोकॉल को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। देर रात तक मंदिर में एक जनवरी को आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियां चलती रहीं। 

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को भीड़ को देखते हुए सभी तरह के टिकट बंद कर दिए गए हैं, वहीं प्रोटोकॉल भी प्रतिबंधित रहेगा। बताया कि मंदिर परिसर में पूर्व की भांति किसी भी गेट से मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट वगैरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर व्यवस्था

जो दर्शनार्थी जिस प्रवेश द्वार से प्रवेश करेगा उसकी निकासी भी उसी दिशा में की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन द्वारा चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। मैदागिन से आने वाले दर्शनार्थी छत्ताद्वार होते हुए मंदिर चौक में जाएंगे। इसके बाद गर्भगृह के उत्तरी द्वार पर जाकर दर्शन पूजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की ओर से आने वाले दर्शनार्थी मंदिर के पूर्वी द्वार पर बाबाको जल चढ़ा सकेंगे। सरस्वती फाटक की तरफ से आने वाले दर्शनार्थी गर्भ गृह के दक्षिणी द्वार पर और ढुंढिराज प्रवेश द्वार से आने वाले दर्शनार्थी गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से बाबा को जल चढ़ा सकेंगे।

New Year 2023 There will be no VIP darshan in kashi Vishwanath temple on first January
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए पूरे परिसर और मंदिर के चारों तरफ पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और खोया पाया केंद्र बनाया गया है। पेयजल के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाकर उसका इंतजाम किया गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस और चिकित्सा विभाग की टीम भी मंदिर के पास तैनात रहेगी।

नव वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस सतर्क

नव वर्ष के जश्न को लेकर पुलिस भी सतर्क है। शाम से लेकर देर रात तक पुलिस ने शहर भर में चेकिंग अभियान चलाया। गोदौलिया, चौक और मैदागिन इलाके में पुलिस ने होटल, लॉज, गेस्ट हाउस को खंगाला। सीसी कैमरे और आईडी की जांच की गई। ग्रामीण इलाकों के रिंग रोड और हाइवे से सटे इलाकों के होटलों को खंगाला गया। देर रात तक पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग करते हुए नशा करने वालों को पकड़ा। कड़ी हिदायत के बाद उन्हें छोड़ा गया।  

शहर के होटलों और पर्यटक स्थलों पर शाम से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा घाटों पर तो भीड़ देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स लगाई। वहीं, गंगा में नौका विहार करने वालों की भी संख्या अधिक रही। पुलिस ने नाविकों को चेताया कि क्षमता के अनुसार ही पर्यटकों को अपने नाव पर बैठाएं। 

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के निर्देश पर तीनों जोन, काशी, गोमती और वरुणा जोन में पुलिस शाम से ही सड़क पर उतर गई। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर धर्म गुरुओं, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों से संवाद किया। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने श्री काशी विश्वनाथ धाम और दशाश्वमेध घाट आदि स्थलों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed