{"_id":"66d447506c25f1266d041bac","slug":"new-vande-bharat-train-will-be-operated-from-varanasi-to-prayagraj-before-maha-kumbh-2024-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: गंगा सागर से संगम तक चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, तीर्थ यात्रियों को होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: गंगा सागर से संगम तक चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, तीर्थ यात्रियों को होगी सुविधा
Sun, 01 Sep 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:22 PM IST
सार
महाकुंभ से पहले वाराणसी से नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा। ऐसे में
गंगा सागर से संगम के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। कैंट स्टेशन के गूलर यार्ड में नई वंदे भारत की रैक है।
विज्ञापन
Vande Bharat Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ से पहले वाराणसी को एक और नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। बंगाल-प्रयागराज वाया वाराणसी के बीच रूट संभावित है। गंगा सागर और संगम के बीच वंदे भारत के संचालन से तीर्थ यात्रियों को काफी सुविधा होगी। नई वंदे भारत की आठ कोच का रैक कैंट रेलवे स्टेशन के गूलर यार्ड में खड़ा है।
विज्ञापन
चार अगस्त से ही इस कोच को आरपीएफ की निगरानी में रखा गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार पितरों के तर्पण के लिए गंगा सागर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस नई ट्रेन के संचालन से काफी सुविधा होगी। यूपी, बिहार-झारखंड से बड़ी संख्या में लोग गंगा सागर जाते हैं। वहीं, महाकुंभ के दौरान बंगाल और संगम का जुड़ाव भी नई ट्रेन के जरिये आसान होगा।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की ओर से इस रूट का परीक्षण कराया जा रहा है। सितंबर माह में ही इस ट्रेन के नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है। वाराणसी से चार वंदे भारत ट्रेनें इस समय चल रही हैं। वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दो और रांची-वाराणसी और पटना-लखनऊ वाया अयोध्या रूट पर एक-एक वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। बंगाल-वाराणसी रूट पर यह पांचवीं ट्रेन होगी।
विज्ञापन
उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार महाकुंभ से पहले कई नई ट्रेनें शुरू होंगी। इसके तहत ही वंदे भारत की नई रैक खड़ी है लेकिन किन रूट पर इसे चलाया जाएगा, इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। संभावना है कि बंगाल-बनारस रूट पर इसे चलाया जाएगा और प्रयागराज तक यह ट्रेन आवाजाही करेगी। यह सब महाकुंभ को देखते हुए किया जा रहा है।
सुबह के समय बनारस से और रात में चलेगी बंगाल से
रेल अधिकारियों के अनुसार अभी तक की सूचना के अनुसार नई वंदे भारत को सुबह के समय वाराणसी से चलाया जाएगा। रात के समय बंगाल से ट्रेन खुलेगी। बिहार, झारखंड के प्रमुख स्टेशनों पर ही ट्रेन का ठहराव होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव होगा।
सुबह के समय बनारस से और रात में चलेगी बंगाल से
रेल अधिकारियों के अनुसार अभी तक की सूचना के अनुसार नई वंदे भारत को सुबह के समय वाराणसी से चलाया जाएगा। रात के समय बंगाल से ट्रेन खुलेगी। बिहार, झारखंड के प्रमुख स्टेशनों पर ही ट्रेन का ठहराव होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव होगा।