{"_id":"69afb2019c963eab19026c25","slug":"new-train-will-pass-through-varanasi-pm-modi-will-flag-off-in-purulia-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: दिल्ली जाना होगा आसान, वाराणसी होकर गुजरेगी नई ट्रेन, पीएम पुरुलिया में दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: दिल्ली जाना होगा आसान, वाराणसी होकर गुजरेगी नई ट्रेन, पीएम पुरुलिया में दिखाएंगे हरी झंडी
Tue, 10 Mar 2026 11:24 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:24 AM IST
सार
Varanasi News: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से पीएम मोदी नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन से वाराणसी से अयोध्या और लखनऊ होते हुए आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन (कैंट रेलवे स्टेशन) से गुजरेगी। इस नई ट्रेन के चलने से वाराणसी से अयोध्या और लखनऊ होते हुए आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इस सप्ताह पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान देश को कई सौगात देंगे। इसी क्रम में रेलवे से जुड़े कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। इसमें पुरुलिया से आनंद विहार तक जाने वाली नई ट्रेन की भी शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह ट्रेन पुरुलिया से शुरू होकर रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, रोहतास, कैमूर और चंदौली स्टेशन होते हुए वाराणसी आएगी।
विज्ञापन