फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new Problem shortage of Petrol in Varanasi many pumps remained closed local people face trouble

परेशानी: वाराणसी में पेट्रोल की किल्लत, कई पंप रहे बंद, तेज धूप में परेशान रहे शहरवासी

Tue, 03 May 2022 06:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 May 2022 06:20 PM IST
सार

वाराणसी शहर के भेलूपुर और लंका क्षेत्र के तमाम पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई है

विज्ञापन
new Problem shortage of  Petrol in Varanasi many pumps remained closed local people face  trouble
पंप बंद होने के कारण आराम फरमाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के भेलूपुर और लंका क्षेत्र के तमाम पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत हो गई है। मंगलवार को कई पंप पर पेट्रोल नहीं था। वाहन चालक तेल के लिए तेज धूप के बीच लिए परेशान दिखे। पेट्रोल नहीं मिलने से कई लोगों को काफी भटकना पड़ा। कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


वाहन चालकों ने कहा कि एक तो पेट्रोल रोज महंगा हो रहा है, ऊपर से अब पेट्रोल भी नहीं मिल पा रहा है। दुर्गाकुंड क्षेत्र के गुरुधाम स्थित इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप मंगलवार को बंद रहा। पंप पर मौजूद कर्मचारी सुधीर नारायण ने बताया कि पेट्रोल की समय से आपूर्ति नहीं होने के कारण ये समस्या पैदा हुई है। वहीं दुर्गाकुंड संकटमोचन मार्ग स्थित एचपी का पेट्रोल पंप भी पेट्रोल नहीं था।
विज्ञापन

समय से नहीं हो पा रही पेट्रोल की आपूर्ति

रविन्द्रपुरी लंका मार्ग पर स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल के लिए पहुंचे लोगों को निराशा मिली। पंप के मैनेजर रवि कुमार ने कहा कि हमारे यहां रोजाना दो टैंकर पेट्रोल की खपत है। लेकिन कंपनी के तरफ से एक ही टैंकर पेट्रोल मिल रहा है। वो भी समय से नहीं आ रहा। सोमवार रात ही हमारे पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया था। साथ ही आसपास के सभी पेट्रोल पंपों का यही हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed