फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Commissioner of varanasi Kaushal Raj Sharma took charge who get also additional charge of DM

Varanasi: नये मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने संभाला पदभार, डीएम का भी अतिरिक्त प्रभार

Mon, 10 Oct 2022 12:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 12:52 PM IST
सार

केंद्र में प्रतिनियुक्ति के बाद दीपक अग्रवाल ने कौशल राज शर्मा को वाराणसी के मंडलायुक्त  का पद भार ग्रहण कराया। इस दौरान कमिश्नरी में मौजूद लोग भावुक हो गए।

विज्ञापन
New Commissioner of varanasi Kaushal Raj Sharma took charge who get also additional charge of DM
पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आज वाराणसी के मंडलायुक्त पदभार संभाल लिया। केंद्र में प्रतिनियुक्ति के बाद दीपक अग्रवाल ने कौशल राज शर्मा को पद भार ग्रहण कराया। फिलहाल कौशल राज शर्मा के पास मंडलायुक्त की जिम्मेदारी के साथ ही जिलाधिकारी वाराणसी का भी अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

विज्ञापन


वाराणसी के मंडलायुक्त रहे दीपक अग्रवाल को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। बीते शनिवार को ही वो केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव हो गए थे। सोमवार को उन्होंने जब कौशल राज शर्मा को मडंलायुक्त का पद भार ग्रहण कराया तो कमिश्नरी में मौजूद लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन


विगत साढ़े चार वर्षों से दीपक अग्रवाल के साथ रहे अधिकारीगण और कर्मचारी इस मौके पर भावुक भी हो गए। आज ही दीपक अग्रवाल का जन्मदिन है। इस अवसर पर कमिश्नरी में केक भी काटा गया। सियासी गलियारों में चर्चाओं की अगर बात करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव तक कौशल राज शर्मा वाराणसी में बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: वाराणसी कमिश्नर की केंद्र में तैनाती: जवाबदेह कार्यशैली की छोड़ी छाप, कार्यकाल का भी बनाया रिकॉर्ड

पीएम मोदी के भरोसेमंद हैं कौशल राज शर्मा

New Commissioner of varanasi Kaushal Raj Sharma took charge who get also additional charge of DM
नये मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने संभाला पदभार - फोटो : अमर उजाला

केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर गए वाराणसी के पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा पीएम मोदी के पसंदीदा अधिकारियों में शुमार रहे हैं। कौशल राज शर्मा के ही समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ज्यादातर बड़ी परियोजना मूर्त रूप ले सकी है।

विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, कोरोना काल में कौशल राज के कामों की खूब तारीफ हुई थी। इन्हीं कार्यों को देखते हुए कौशल राज शर्मा को 2020 में फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देशभर के 50 सर्वश्रेष्ठ में आईएएस अफसरों की लिस्ट में शामिल किया गया था।  

New Commissioner of varanasi Kaushal Raj Sharma took charge who get also additional charge of DM
पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कौशल राज शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी और बेहद भरोसेमंद अफसर माना जाता है। वाराणसी जिलाधिकारी के रूप में लोकसभा चुनाव में कामकाज और पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उन्हें सम्मान भी मिला। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 57वें जिलाधिकारी के रूप में कौशल राज शर्मा ने नवंबर 2019 में को कार्यभार ग्रहण किया था।

New Commissioner of varanasi Kaushal Raj Sharma took charge who get also additional charge of DM
पूर्व मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
कौशल मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्म पांच अगस्त 1978 को हुआ है। कौशल राज शर्मा ने 2006 में आईएएस की परीक्षा पास की और यूपी कैडर में शामिल हुए। इसके पहले इन्होंने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग से एमटेक और फिर एमए पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed