फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New certificate and diploma courses  in BHU Varanasi in New Year

नए साल में बीएचयू में सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स की सौगात, इसी महीने बैठक में लग सकती है मुहर 

Fri, 01 Jan 2021 11:53 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
New certificate and diploma courses  in BHU Varanasi in New Year
BHU Varanasi - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू वाराणसी में नए साल में छात्र-छात्राओं को कई नए पाठ्यक्रम की सौगात मिलेगी। सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ही अलग-अलग संकायों में बने सेंटर में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसमें दृश्य कला, सामाजिक विज्ञान और कला संकाय में कोर्स चलाए जाने हैं। इसी महीने विद्वत परिषद की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें मंजूरी मिलने की संभावना हैं।

विज्ञापन


बीएचयू में दृश्य कला संकाय के तहत चलने वाले डिजाइन इन्नोवेशन सेंटर में भी नए कोर्स की शुरुआत हो रही है। इसमें जहां छात्र डिजाइन इन्नोवेशन में छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला ले सकेंगे, वहीं दो महीने के सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए इंटरेक्टिव वेब और मोबाइल एप्लीकेशन डेवलपमेंट का कोर्स कर सकेंगे। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं भी छात्रों को देनी पड़ेगी। डिजाइन इन्नोवेशन सेंटर में चलने वाले दोनों नए कोर्स बीएचयू में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए ही है और 15 जनवरी तक इसमें आवेदन किया जा सकेगा। आगे पढ़ें, मैथिली सेंटर में भी कोर्स...

विज्ञापन

तैयार हो रहा दीनदयाल-अटल सेंटर का कोर्स 

सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत दीनदयाल उपाध्याय सेंटर और अटल सेंटर के तहत भी नए कोर्स तैयार कराए जा रहे हैं। कोर्स बनाए जाने के लिए गठित समिति ने भी कोर्स तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी महीने में विद्वत परिषद की बैठक होने की भी संभावना है, जिसमें इसको मंजूरी मिल सकती है।


मैथिली सेंटर में भी चलेंगे कोर्स

कला संकाय के तहत मैथिली सेंटर की स्वीकृति के बाद यहां भी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स शुरू कराया जाना है। सह समन्वयक डॉक्टर वंदना झा के निर्देशन में इस दिशा में काम शुरू हो गया है। जल्द ही कोर्स चलाये जाने का फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed