{"_id":"61215c9e8ebc3e799f4ad3f4","slug":"never-before-had-so-many-schemes-implemented-varanasi-news-vns6072512158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कभी नहीं लागू हुई थी इतनी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कभी नहीं लागू हुई थी इतनी योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि योगी सरकार में जितनी योजनाएं लागू की गई हैं, उतनी पहले कभी नहीं लागू हुई। सरकार ने महिलाओं के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सभी पंचायतों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत होगी। जहां महिलाओं की हर प्रकार की सहायता की जाएगी। मिशन शक्ति के तहत कमिश्नरी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर विकास मंत्री ने फेज वन और टू में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 79 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके तहत राजस्व विभाग की 2, पुलिस विभाग की 10, बाल विकास पुष्टाहार की 10, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 5, शहरीय आवास आजीविका मिशन की 5, स्वास्थ्य विभाग की 10, माध्यमिक शिक्षा की 10, बेसिक शिक्षा की 10, उद्योग विभाग की 5, महिला कल्याण की 9 एवं स्वयंसेवी संगठन की 3 सहित कुल 79 महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लोगों ने सजीव प्रसारण देखा। इससे पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी एस के भगत, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल आदि शामिल रहे।
चोलापुर सीएचसी और ब्लॉक का मंत्री ने किया निरीक्षण
नगर विकास मंत्री ने चोलापुर सीएचसी और ब्लॉक का निरीक्षण किया। वहां कोविड वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट को देखा। सरकारी योजनाआें की लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। उन्होंने 5 महिलाओं पूजा, किरन, पिंकी, नीतू व जया की गोद भराई कराई एवं उन्हें फलों की टोकरी भेंट की। नवजात शिशुओं आर्यन, अनन्या, आर्यन, यशवेन को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। छोटे बच्चों प्रांजल, प्रशा, प्रियांशी, वैभव, निशांत को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री के पूछने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चोलापुर ब्लाक में लगभग 47 हजार लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसके बाद मंत्री ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
इन लाभार्थियों को मिला प्रमाणपत्र
मंत्री ने दो महिला स्वयं सहायता समूह शिव शक्ति एसएचजी व तुलसी एसएचजी को 18.85 लाख रुपए का डेमो चेक किया। आजीविका एक्सप्रेस के तहत 10 महिला स्वयं सहायता समूहो को ई-रिक्शा स्वीकृत हुए। इसमें ग्राम बेला की कुसुम, धौरहरा की कुमारी, साधना व इमिरिता, पलकहां की रेहाना, जरीना, श्रीकंठपुर की जैनव, अजगरा की चंदा व सुनीता की ई-रिक्शा को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 10 लाभार्थियों बैजनाथ, फौजदार, लालता, सुरेश, सरजू, लौटू, छेदी, शोभा, दुक्खू, रामकरन की आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए। 10 लाभार्थियों रामबली, विनोद, शिवचरण, रामाश्रय, किशुन, नरेंद्र, गुलजार, प्रदीप, कैलाश व बुल्लू के पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी दी। वृद्धा पेंशन योजना में 10 लाभार्थियों खुशीलाल, मोतीलाल, जगरनाथ, लुक्खुर, कालीचरण, सोमरु, रामखेलावन, रामदुलारे, सागर व जुड़ावन को प्रमाण पत्र दिया। पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन में 10 लाभार्थियों नगीना, तारा, चंदा, कितावुन, शशिकला, बुद्धा, शीला, मालती व सीता को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत जैविक खेती का अच्छा कार्य करने वाले 10 कृषक भाइयों को सम्मानित किया। ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह की 5 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।