फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NET exam on 20th and 21st November will be conducted through Parakh app.

Varanasi News: परख एप से होगी 20 और 21 नवंबर की नैट परीक्षा

Wed, 23 Oct 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
NET exam on 20th and 21st November will be conducted through Parakh app.
-ओएमआर शीट एप पर अपलोड कर रखी जाएगी सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) अब परख एप से होगा। परीक्षा 20 और 21 नवंबर को होगी। 20 को कक्षा एक से तीन और 21 को चार से आठ तक के विद्यार्थी परीक्षा देेंगे। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की शैक्षिक योग्यता का आंकलन करने नैट परीक्षा ली जाती है। पारदर्शी परीक्षा कराने पिछले साल सरल एप से मूल्यांकन हुआ था। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को हिंदी और गणित के 12 प्रश्न, चार-पांच के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के 30 प्रश्न, जबकि छह से आठ तक के विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
ओएमआर शीट पर होगा टेस्ट
इस बार विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर ब्लैक बाॅल पेन का प्रयोग कर विकल्प भरने होंगे। परीक्षा के बाद ओएमआर शीट परख एप पर अपलोड होगी। छात्रों की ओएमआर शीट को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं। ओएमआर शीट परीक्षा के बाद दो माह तक सुरक्षित रखनी होगी। औचक निरीक्षण में इसकी जांच होगी। शिक्षाधिकारी शीट के अनुसार छात्रों से सवाल-जवाब कर सकते हैं। गड़बड़ी होने पर कार्रवाई भी होगी। परीक्षा से 15 मिनट पूर्व प्रधानाध्यापक प्रश्नपत्र के सीलबंद लिफाफे खोलकर विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026-27 तक विद्यार्थियों को गणित और भाषा में दक्ष कर विद्यालयों को निपुण बनाना है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से आदेश आया है, इसका पालन होगा। ओएमआर शीट से परीक्षा होने पर गलतियां होने की संभावनाएं कम होंगी।- डॉ. अरविंद कुमार पाठक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed