फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepal Prime minister Sher Bahadur Deuba visit varanasi in april Will strengthen mutual relations between India and Nepal

बनारस के दौरे पर आएंगे नेपाली प्रधानमंत्री: भारत और नेपाल के बीच पारस्परिक संबंधों को देंगे मजबूती

Sun, 27 Mar 2022 05:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 05:17 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने एक से तीन अप्रैल के भारत दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा नेपाली पीएम वाराणसी भी आएंगे।  

विज्ञापन
Nepal Prime minister Sher Bahadur Deuba visit varanasi in april Will strengthen mutual relations between India and Nepal
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में भारत आ रहे हैं। इस दौरान वह तीन दिवसीय भारत दौरे पर एक अप्रैल को भारत आएंगे। दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा नेपाली पीएम वाराणसी भी जाएंगे।  

विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने एक से तीन अप्रैल के भारत दौरे पर रहेंगे। माना जा रहा है कि भारत नेपाल के बीच कुछ समय से चल रहे विवाद के बीच भारत नेपाल संबंध एक बार दोबारा पटरी पर आने की ओर है। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का भारत में यह लंबे समय के बाद दौरा हो रहा है।

विज्ञापन

पिछले साल  शेर बहादुर देउबा ने संभाली पीएम की कुर्सी

वर्ष 2017 के बाद वह  भारत आ रहे हैं। जुलाई 2021 में वह नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे। उसके पूर्व केपी शर्मा ओली के नेपाल के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत और नेपाल के बीच पारस्परिक संबंधों में दूरी आ गई थी। 13 जुलाई 2021 को ओली के पीएम पद से हटने के बाद शेर बहादुर देउबा ने नेपाल में पीएम की कुर्सी संभाली थी। उसके बाद से ही भारत से नेपाल के संबंधों के नए सिरे से बहाली की उम्मीद जगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है पशुपति नाथ का मंदिर

Nepal Prime minister Sher Bahadur Deuba visit varanasi in april Will strengthen mutual relations between India and Nepal
ललिता घाट पर स्थित भगवान पशुपति नाथ का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ललिता घाट पर बना पशुपति नाथ का मंदिर भी नेपाली शैली की होने की वजह से नेपाल और वहां के पर्यटकों को आकर्षित करता है। नेपाली बौद्ध भी सारनाथ आते रहते हैं। इसके अतिरिक्त भी काशी विश्वनाथ और पशुपतिनाथ के बीच प्राचीन काल से संबंध हैं। गंगा और बागमती नदी का गहरा नाता है। इस लिहाज से नेपाली पीएम का काशी दौरा दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने में मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed