{"_id":"5ff6ddc91b203d363c230865","slug":"negligence-to-go-from-platform-1-to-two-at-railway-station-dies-due-to-freight-train-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 से दो पर जाने के लिए की लापरवाही, मालगाड़ी की चपेट में आकर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 से दो पर जाने के लिए की लापरवाही, मालगाड़ी की चपेट में आकर गई जान
Thu, 07 Jan 2021 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ी लाश।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक को लापरवाही उसकी जान पर भारी पड़ गई। गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक ने रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-1 से दो पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक का रास्ता अपना था। स्टेशन पर रेलवे फुट ओवर ब्रिज भी था। जीआरपी ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी गणनाथ ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा निवासी धर्मेंद्र(25) पुत्र सुरेश राजभर गुरुवार की सुबह करीब सात बजे स्टेशन पर आया था। इस दौरान वह प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का सहारा न लेकर सीधे ट्रैक को पार कर जाने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बीच बेल्थरारोड की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर वह घायल हो गया। युवक को जब तक अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई, उसकी मौके पर मौत हो गई। पार्सल यान के कर्मचारियों ने जीआरपी को इस घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।