फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence investigation: After examining the documents related to the treatment in the hospital, now the statement of turn

लापरवाही: अस्पताल में इलाज से जुड़े कागजात की जांच के बाद अब बारी बयान की

Sat, 08 May 2021 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 May 2021 08:20 PM IST
सार

पंडित छन्नूलाल की बेटी की मौत का मामला

विज्ञापन
Negligence investigation: After examining the documents related to the treatment in the hospital, now the statement of turn
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मैदागिन स्थित मेडविन हॉस्पिटल में पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की बेटी की मौत के मामले में चल रही जांच की प्रकिया अब अंतिम चरण में है। सभी की नजर अब मेडिकल बोर्ड की ओर से दिए जाने वाले रिपोर्ट पर टिकी है।

विज्ञापन


पंडित छन्नू लाल की बेटी संगीता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए छोटी बहन नम्रता मिश्रा ने जांच, कार्रवाई की मांग की थी। आरोप की बाबत मंडलीय अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने इलाज से जुड़े कागजात की जांच के साथ ही अब अस्पताल प्रबंधन का भी पक्ष लिया है। जांच आगे बढ़ाते हुए अब फिजिशियन डॉक्टर एके सिंह की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड  शिकायत करने वाली डॉक्टर नम्रता का बयान दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इसके लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मामले में नम्रता से संपर्क कर उनका बयान लिया जाएगा। इधर, मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही रिपोर्ट मिलने की संभावना है। रिपोर्ट आते ही उसे जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed