फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence in biometric attendance in BHU hospital NMC imposed fine of 12 lakh rupees

IMS BHU: बायोमेट्रिक अटेंडेंस में लापरवाही, एनएमसी ने लगा दिया 12 लाख रुपये का जुर्माना; पढ़ें- पूरा मामला

Sun, 26 May 2024 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 26 May 2024 10:07 AM IST
सार

नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल कॉलेजों पर मानक पूरा न करने पर बड़ी कार्रवाई की है। बीएचयू में कई विभागों में अभी बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए मशीन नहीं लगा है। ऐसे में अब बीएचयू प्रशासन इसके लिए अपील करेगा। 

विज्ञापन
Negligence in biometric attendance in BHU hospital NMC imposed fine of 12 lakh rupees
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की ओर से मेडिकल कॉलेजों में आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है, लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है। निदेशक कार्यालय पर अटेंडेंस मशीन लगी है, लेकिन बीएचयू अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी में कई जगहों पर लाख प्रयास के बाद मशीन नहीं लग सकी है। एनएमसी ने मानक का पालन न करने पर 12 लाख का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने जांच करवाई तो गड़बड़ी सामने आई। अस्पताल, सुपरस्पेशियलिटी है। ब्लॉक के साथ ही कई विभागों में अब तक मशीन ही नहीं लगी है। कुछ जगहों पर है तो आधार बेस्ड डिटेल ही नहीं दर्ज हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस की सीटों पर दाखिले से पहले एनएमसी से मान्यता लेनी होती है। इस बार एनएमसी की टीम ने कॉलेजों का निरीक्षण किया तो निर्धारित प्रारूप पर बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं मिली। इसी तरह अन्य कई तरह की कमियां पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएमसी ने सभी कॉलेजों को कमियां दूर करने का निर्देश दिया। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अब एनएमसी में कॉलेजों पर जुर्माना लगा दिया है। सभी कॉलेज अगली अपील की तैयारी में जुटे हैं। वहीं इस मामले में कई प्रधानाचार्यों से लेकर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय के अधिकारियों की गर्दन फंसनी तय है। 

अधिकारी बोले
एनएमसी की ओर से जो जुर्माना लगाया गया है, उसके लिए कमीशन में अपील की जाएगी। कई विभागों में अब तक आधार बेस्ड बायोमेट्रिक अटेंडेंस के लिए मशीन नहीं लगवाई गई है। विभागाध्यक्षों से एनएमसी के मानक के अनुसार, मशीन लगवाकर औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed