फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET Result 2022 Varanasi student better performance many candidates success in first attempt

NEET Result 2022: वाराणसी के होनहारों का बेहतर प्रदर्शन, पहले प्रयास में ही कई अभ्यर्थियों ने पाई सफलता

Thu, 08 Sep 2022 11:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Sep 2022 11:56 PM IST
सार

 मेडिकल में दाखिले के लिए कराई गई नीट पीएमटी में हर बार की तरह इस बार भी काशी के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ॉल इंडिया रैंकिंग में भी कई अभ्यर्थियों ने अच्छा रैंक हासिल कर अपना परचम लहराया है। 

विज्ञापन
NEET Result 2022 Varanasi student better performance many candidates success in first attempt
अंशिका प्रिया और सामेध यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल में दाखिले के लिए कराई गई नीट पीएमटी में हर बार की तरह इस बार भी काशी के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ॉल इंडिया रैंकिंग में भी कई अभ्यर्थियों ने अच्छा रैंक हासिल कर अपना परचम लहराया है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसी साल 17 जुलाई को हुई परीक्षा में जिले में करीब 28 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। गुरुवार को सफल छात्रों को सम्मानित कर बधाई दी गई। 

विज्ञापन


चौबेपुर के सामेध को मिला 658 अंक 
चौबेपुर क्षेत्र के उगापुर (पंडापुर) गांव निवासी मुंबई में संयुक्त आयुक्त कस्टम पद पर तैनात डॉ. सुभाष यादव के पुत्र सामेध यादव (त्रिशू) ने नीट में 720 अंक में से 658 अंक पाकर सफलता दर्ज की है। सामेध यादव की माता डॉ. तृप्ति यादव चिकित्सक हैं। इनके दादा स्वर्गीय काशीनाथ यादव मशहूर बिरहा गायक रहे। सामेध की इस सफलता पर सपा के वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण यादव, ग्राम प्रधान रामसूरत यादव धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


अंशिका प्रिया ने पहले प्रयास में मारी बाजी
लहरतारा स्थित महावीर हाईट्स में रहने वाली अंशिका प्रिया ने पहले ही प्रयास में सफलता दर्ज कर मान बढ़ाया है। रेलवे मंडलीय अस्पताल लहरतारा में निश्चेतक पद पर तैनात डॉ. नीरज कुमार की बिटिया और अर्पणा शेखर अपनी बिटिया की इस सफलता पर बहुत खुश हैं। सनबीम स्कूल लहरतारा से 12वीं की परीक्षा पास करने वाली अंशिका प्रिया ने बताया कि उसने कुल 720 नंबर में से 641 नंबर पाया है। आल इंडिया रैक 6222 वीं रैंक मिली है। अब काउंसिलिंग की तैयारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट में तोषिका ने बढ़ाया मान, पिता को मिला सम्मान

NEET Result 2022 Varanasi student better performance many candidates success in first attempt
चालक हेड कांस्टेबल रमेश राय और एसीपी भेलूपुर कार्यालय के हेड पेशी प्रभाकर द्विवेदी का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

नीट परीक्षा में एसीपी भेलूपुर कार्यालय के हेड पेशी प्रभाकर द्विवेदी की बेटी तोषिका द्विवेदी ने मान बढ़ाया है। तोषिका को 394वां रैंक मिला और उसने 720 में से 655 अंक प्राप्त किया। बेटी की इस उपलब्धि पर प्रभाकर द्विवेदी को एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह ने सम्मानित किया।

उधर, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने कार्यालय के चालक हेड कांस्टेबल रमेश राय को भी सम्मानित किया। बलिया के रहने वाले रमेश राय के पुत्र शशि राय का चयन केंद्रीय विद्यालय में हाईस्कूल प्रवक्ता के पद पर चयनित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed