फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   neet exam solver gang busted in varanasi BHU BDS girl student suspended who took exam in place of another candidate

नीट फर्जीवाड़ा: दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने वाली बीएचयू बीडीएस की टॉपर छात्रा निलंबित, परिसर में प्रवेश पर भी रोक

Fri, 08 Oct 2021 02:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Oct 2021 02:48 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू में दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की  टॉपर छात्रा रही जूली कुमारी को 12 सितंबर को नीट परीक्षा के दौरान  त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा की जगह परीक्षा देते पुलिस ने पकड़ा था। 

विज्ञापन
neet exam solver gang busted in varanasi BHU BDS girl student suspended who  took exam in place of another candidate
पुलिस की गिरफ्त में मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल में दाखिले के लिए वाराणसी में 12 सितंबर को हुई  प्रवेश परीक्षा नीट में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते पकड़ी गई बीएचयू बीडीएस की छात्रा को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बीएचयू परिसर में प्रवेश पर रोक लगाते हुए सभी सुविधाओं से वंचित किया गया है।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू में दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय की बीडीएस की टॉपर छात्रा रही पटना निवासी जूली कुमारी को 12 सितंबर को नीट परीक्षा के दौरान सारनाथ के एक केंद्र पर  त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा की जगह परीक्षा देते पुलिस ने पकड़ा था। इस दौरान क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस ने पटना निवासी छात्रा की मां बबिता को भी केंद्र के बाहर से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद जूली पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।  सात अक्तूबर को बीएचयू कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जूली को निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय में छात्रावास सहित अन्य सुविधाओ से भी वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही बिना पूर्व सूचना के कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। गौतलब है कि  12 सितंबर को हुई  प्रवेश परीक्षा नीट में जूली की गिरफ्तारी के बाद वाराणसी पुलिस ने सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया था। मामले में कई आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं। 

पांच लाख के लालच में दूसरे की जगह परीक्षा दे रही थी जूली

सारनाथ के सोनातालाब स्थित परीक्षा केंद्र से गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में बीएचयू छात्रा की मां बबिता ने बताया था कि बिहार के खगड़िया सिकड़ी निवासी विकास महतो और एक अन्य युवक  ने दूसरी अभ्यर्थी हिना विश्वास के जगह पर बेटी जूली को परीक्षा दिलाने के लिए तैयार किया और गिरोह से पांच लाख में सौदा तय हुआ था।

एडवांस में 50 हजार मिले थे और शेष रकम परीक्षा के बाद मिलनी थी। पटना के बहादुर थाना अंतर्गत संदलपुर वैष्णवी नगर निवासी मां बबिता ने बताया था कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति मुन्ना कुमार मेहता सब्जी विक्रेता है। बेटे अभय के दोस्त सिकड़ी खगड़िया निवासी विकास महतो को जानकारी हुई कि बेटी जूली कुमारी दो साल पूर्व नीट परीक्षा पास कर बीएचयू बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा है तो उसने घर पर आना जाना शुरू कर दिया।
 

इसी बीच प्रलोभन दिया कि जूली टॉपर है, यदि दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा देगी तो पांच लाख रुपये मिलेंगे। घर की तंगी को देखते हुए लालच में आकर बेटी जूली को परीक्षा दिलाने के लिए तैयार करा लिया। इसी बीच विकास ने 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर उपलब्ध भी करा दिया।  

बता दें कि बीएचयू में बैचलर आफ डेंटल साइंस (बीडीएस) की द्वितीय वर्ष की छात्रा जूली टॉपर रह चुकी है। आईएमएस फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज की 2019 बैच की छात्रा जूली कुमारी को नीट परीक्षा में 720 में से 522 अंक मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed