फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2021: worshiped Skanda Mata and Katyayani Mata on Panchami-Shashthi for Salvation and Self-knowledge in varanasi

नवरात्रि 2021: स्कंद माता से मोक्ष और कात्यायनी माता से मांगा आत्मज्ञान, नवरात्र की पंचमी-षष्ठी पड़ी एक दिन

Mon, 11 Oct 2021 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 11 Oct 2021 08:29 PM IST
सार

नवरात्र की पंचमी व षष्ठी एक दिन पड़ने से दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी। मंगला आरती से देर रात तक मंदिरों में दर्शन पूजन चलता रहा।

विज्ञापन
Navratri 2021: worshiped Skanda Mata and Katyayani Mata on Panchami-Shashthi for Salvation and Self-knowledge in varanasi
दारानगर क्षेत्र में श्री मां दुर्गा पूजनोत्सव समिति के पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिव की नगरी काशी अब पूरी तरह से शक्ति की आराधना में तल्लीन हो चुकी है। सोमवार को शारदीय नवरात्र की पंचमी और षष्ठी का मान होने के कारण श्रद्धालुओं ने स्कंद माता और मां कात्यायनी के दरबार में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता से मोक्ष और मां कात्यायनी से आत्मज्ञान व पापनाश करने की कामना की। शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


सोमवार को जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के मंदिर में मां जगदंबा के पंचम स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने माता की सविधि आराधना कर देवी के दरबार में सुख-शांति की कामना की। परिसर में देवी के जयकारे गूंजते रहे। पूरे मंदिर परिसर को गुड़हल, गेंदा और गुलाब के फूलों से सजाया गया था। भोर में पंचामृत स्नान व शृंगार के बाद पट खुलते ही भक्त बारी-बारी से देवी के दरबार में हाजिरी लगाने लगे।
विज्ञापन


महिलाएं नारियल, चुनरी के साथ लाइन में लगी थीं। देर रात तक मां के दर्शन का सिलसिला चलता रहा। मंदिर में पुत्र को गोद में लिए देवी स्कंद माता के दयालु स्वरूप को निहार कर भक्त धन्य हो उठे। मां स्कंदमाता बुद्धिदाता हैं, इसलिए मां के दरबार में बच्चों की संख्या भी खूब रही। देवी के इस स्वरूप की आराधना से व्यक्ति की संपूर्ण मनोकामना पूर्ण होती हैं और मोक्ष का मार्ग भी सुलभ हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की कामना

भक्तों ने मां कात्यायनी के दर्शन कर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की कामना की। सिंधिया घाट स्थित मां कात्यायनी के दर्शन पूजन केलिए सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। भोर में मंगला आरती के बाद माता का विधि-विधान से भव्य शृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। इसके बाद मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। भक्तों ने माता को माला-फूल, नारियल और चुनरी का प्रसाद अर्पित किया।

कन्याओं के विवाह की बाधा होती है दूर

माता का व्रत और उनकी पूजा करने से कुंवारी कन्याओं के विवाह में आने वाली बाधा दूर होती है। मां के इस रूप का पूजन-अर्चन करने से भक्तों के पाप का नाश होता है। साथ ही मां आत्मज्ञान प्रदान करती हैं। काशी के अलावा वृंदावन में भी माता अधिष्ठात्री देवी हैं। माना जाता है कि भगवान कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए गोपियों ने कात्यायनी व्रत रखा था। इसी तरह अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।

मां काली की महाआरती कल
शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर भोजूबीर पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली का महानिशा पूजन एवं कालरात्रि दर्शन 12 अक्तूबर को शाम चार बजे से होंगे। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर भक्तों को दर्शन कराया जाएगा। यह जानकारी व्यवस्थापक राजेश गिरी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed