राष्ट्रीय युवा दिवस: काशी के हिमांशु को ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी करते हैं फॉलो, करते हैं ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र आठ वर्ष की आयु से ही समाजसेवा, पशु चिकित्सा व गौ सेवा करते आ रहे काशी के शिवपुर निवासी हिमांशु चतुर्वेदी दुनिया के उन चुनिंदा 2346 लोगों में सबसे युवा हैं, जिन्हें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं। साधारण परिवार से आने वाले हिमांशु गरीबों की सहायता, सड़क पर बीमार व असहाय पड़े पशुओं की चिकित्सा करवाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी देशभर के कुछ चुनिंदा ऐसे लोगों को भी फॉलो करते हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में, राष्ट्र के विकास में, निस्वार्थ भाव से अपनी सहभागिता दर्ज करा रहे हैं।
सैकड़ों पशुओं का करा चुके हैं उपचार
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय नोयडा परिसर के मेधावी छात्र 23 वर्षीय हिमांशु घायल बीमार पशुओं के बारे में सूचना मिलते ही बिना देर किए पहुंचते हैं और आवश्यकता पड़ने पर पशु को कई दिनों तक अपने घर पर रखकर उसका उपचार करते हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में पहुंच रहे हिमांशु रोज एक सार्वजनिक स्थान की सफाई करते हैं।
वर्षों से झुग्गी-बस्तियों में मनाते हैं हर त्योहार
होली हो या दीपावली, अपने परिवार और मित्रों के सहयोग से खाद्य सामग्री और कपड़े जुटाकर झुग्गी बस्तियों में रह रहे लोगों के बीच बांटते हैं। बच्चों को टॉफी और बिस्कुट देते हैं। कोरोना काल में हिमांशु संघ के ‘सेवा भारती’ के माध्यम से स्वयं गांव-गांव और घर-घर जाकर गरीबों तक राशन पहुंचाया। गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज कराया था।