फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Tourism Day 2024 kashi most visited by foreign tourists in UP after Agra

विदेशियों से गुलजार वाराणसी: यूपी में आगरा के बाद सबसे अधिक विदेशी सैलानी आए काशी, तीन साल में बढ़ी संख्या

Thu, 25 Jan 2024 12:01 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Jan 2024 12:01 PM IST
सार

काशी की गलियां ही नहीं पूर्वांचल में धान का कटोरा भी विदेशी पर्यटकों को भा रही है। धान का कटोरा कहे जाने वाली चंदौली में भी विदेशी सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। काशी में पिछले तीन वर्षों में विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। 

विज्ञापन
National Tourism Day 2024 kashi most visited by foreign tourists in UP after Agra
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशी सैलानियों को काशी के गंगा घाट और गलियां काफी लुभाती हैं। यही कारण है कि यूपी में आगरा के बाद काशी ही ऐसी जगह है, जहां पिछले तीन साल में सबसे अधिक विदेशी सैलानियों ने भ्रमण किया है। विदेशी काशी की आबोहवा में ऐसा घुले-मिले कि हर बार उन्हें यहां की पौराणिकता और अल्हड़पन खींच ले आती है। बौद्ध की तपोस्थली सारनाथ भी उनमें शामिल है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार काशी में नवंबर 2023 तक एक लाख 84 हजार 69 विदेशी सैलानियों ने भ्रमण किया है। दिसंबर में यह संख्या दो लाख तक पहुंच चुकी है। वर्ष 2022 में विदेशी सैलानियों की संख्या 83741 और वर्ष 2021 में सिर्फ 2566 विदेशी काशी भ्रमण पर पहुंचे थे। साल दर साल यह संख्या बढ़ती गई। जबकि आगरा में वर्ष 2023 के दौरान नौ माह में ही छह लाख 74 हजार 475 विदेशी सैलानी पहुंचे थे।
विज्ञापन


पूर्वांचल में धान का कटोरा भी देख रहे विदेशी
धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली में भी विदेशी सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। 2023 के सितंबर माह तक 830 विदेशी पर्यटकों ने यहां भ्रमण किया। इसमें सबसे अधिक पर्यटक नौगढ़ के देवदरी, राजदरी जलप्रपात देखने गए। पर्यटन अधिकारियों के अनुसार विदेशी पर्यटक काशी के अलावा अन्य किसी जनपद के पर्यटन स्थलों पर नहीं जाते थे, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में पर्यटकों का झुकाव विलेज टूरिज्म की ओर अधिक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी

पर्यटन स्थलों का विकास और अधिक से अधिक सुविधाएं विकसित होने से देसी और विदेशी पर्यटकों का झुकाव काशी समेत आसपास जनपदों में बढ़ रहा है। कोशिश है कि उन्हें और भव्य पर्यटन की सैर कराई जाए। - आरके रावत, डिप्टी डायरेक्टर, पर्यटन विभाग

ये हैं आंकड़े

जनवरी माह
  • भारतीय-9072262
  • विदेशी 19038
  • टोटल- 9091299

फरवरी माह
  • भारतीय-8687325
  • विदेशी-24951
  • टोटल- 8712276

मार्च
  • भारतीय-5095382
  • विदेशी- 24613
  • टोटल- 5119995

अप्रैल
  • भारतीय-6584303
  • विदेशी- 15851
  • टोटल- 6600154

मई
  • भारतीय - 3525842
  • विदेशी- 10232
  • टोटल- 3536074

जून
  • भारतीय- 4209830
  • विदेशी- 5718
  • टोटल- 4215548

जुलाई
  • भारतीय- 10819803
  • विदेशी- 10652
  • टोटल- 10830455

अगस्त
  • भारतीय- 10187051
  • विदेशी- 9372
  • टोटल- 10196423

सितंबर
  • भारतीय-4456499
  • विदेशी-11807
  • टोटल- 4468306

अक्तूबर
  • भारतीय- 4911923
  • विदेशी- 18399
  • टोटल- 4930322

नवंबर
  • भारतीय- 16712655
  • विदेशी- 33436
  • टोटल- 16746091
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed