फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Games Labour daughter Munita prajapati won gold medal in walk race

National Games: मजदूर की बेटी मुनीता ने बढ़ाया काशी का मान, वॉक रेस में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

गुजरात में 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स के वॉक रेस में काशी की बेटी मुनाती प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
National Games Labour daughter Munita prajapati won gold medal in walk race
मुनाती प्रजापति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में 36वें नेशनल गेम्स के एथलेटिक्स के वॉक रेस में काशी की बेटी मुनीता प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। नेशनल गेम्स में पहली बार 20 किलो मीटर वॉक रेस में हिस्सा लेने वाली मुनीता ने बताया कि वह अप्रैल से तैयारी कर रही थीं।

विज्ञापन


रोहनिया शाहबाजपुर बढै़नी खुर्द की रहने वाली मुनीता के पिता बिरजू मजदूरी करते हैं। बिरजू दिव्यांग हैं। बावजूद मजदूरी कर तीन बेटियों सहित एक बेटे का भरण पोषण करते हैं। दो साल पहले मुनीता ने 10 किलो मीटर वॉक रेस चैंपियनशिप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा नेशनल ओपन वॉक रेस चैंपियनशिप 2020 रांची में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन


नवंबर 2019 में जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप विजयवाड़ा में स्वर्ण पदक जीता। सितंबर 2019 में फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। साल 2019 में पहली बार हांगकांग में एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप हिस्सा लिया। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2018 नई दिल्ली में दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed